Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खंडवा में करंट लगने से 12 साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने बिजली कंपनी पर लगाए लापरवाही के आरोप

23

खंडवा। : मध्य प्रदेश के खंडवा में एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है परिजनों ने बिजली कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। दरअसल घटना जिले के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम मदनी की बताई जा रही है, जहां शनिवार शाम 5 बजे 12 वर्षीय सूफियान पानी पीने मटके के पास गया। इस दौरान उस पर बिजली के खंभे से तार टूटकर गिर गया तार बालक की गर्दन पर टिका जिसके चलते जोर का झटका लगा परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद परिजन गुस्से में आ गए, मृतक की बुआ ने कहा घर पर बकरीद की खुशियां मना रहे थे लेकिन इस दर्दनाक हादसे की वजह से पूरे गांव में मातम पसर गया है। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते हमारे बच्चे की जान गई है।  बार – बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुधार नहीं किए गय

हमने प्रशाशन से मांग की है कि इस घटना में जिसकी भी लापरवाही सामने आए उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। फिलहाल मृत बालक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपकर मर्ग कायम के लिया है पुलिस जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.