Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

गर्मी से परेशान था पति, पत्नी से दहेज में मांगी AC… इनकार पर कर दिया कांड

29

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक महिला को उसके पति ने दहेज में AC और कार न देने पर तीन तलाक दे दिया. महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके ससुराल वाले उसे शादी के कुछ दिन बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे और दहेज में AC और कार की मांग कर रहे थे और जब दहेज में ये चीजें नहीं मिली तो उन्होंने महिला को जलाकर मारने की कोशिश की.

ये मामला लखनऊ के काकोरी क्षेत्र से सामने आया है. यहां की रहने वाली एक महिला की शादी दो साल पहले हरदोई के संडीला के रहने वाले वसी अहमद से हुई थी. लेकिन शादी के थोड़े समय बाद से वसी अहमद और उसके घर वाले महिला को प्रताड़ित करते थे. वह महिला की पिटाई करते और उसे दहेज लेकर आने के लिए कहते थे. महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि उसकी 6 महीने की बच्चे की साथ भी उसके ससुराल वालों ने गलत व्यवहार किया.

जलाकर मारने की कोशिश की

महिला ने पुलिस में शिकायत देते हुए बताया कि 27 मई को उसके पति ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की. यही नहीं उसने महिला को आग लगाकर जान से मारने की भी कोशिश की. महिला ससुराल से भागकर सीधा थाने पहुंच गई. उसने थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस महिला के साथ मौके पर पहुंची, जहां उसके पति ने उससे माफी मांगी और दोबारा ऐसा न करने की बात कहकर समझौता कर लिया.

28 मई को दिया तीन तलाक

लेकिन पति की प्रताड़ना यहां खत्म नहीं हुई थी. उसने अगले ही दिन फिर महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी. महिला ने अपने परिजनों को बुला दिया. वसी अहमद ने अपने ससुराल वालों के सामने ही अपनी पत्नी को पहले गालियां दी और फिर 28 मई को महिला को तीन तलाक दे दिया और उसे घर से भी निकाल दिया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. सबूत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.