Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

देवरिया: बीमार मां को देखने आए 2 फौजी भाई, दबंग पड़ोसी ने कर दिया हमला; गंभीर घायल

101

देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजम गांव में बीते दिनों एक मारपीट की घटना की तस्वीर सामने आई थी, जहां सेना के दो जवान अपनी बीमार मां को देखने घर आए थे, तभी गांव के ही कामेश्वर यादव से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट की घटना में दोनों जवानों को भी गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. वहीं पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है.

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरजम गांव में सेना के दो जवान अपनी बीमार को मां को देखने छुट्टी पर घर आए थे, तभी 29 मई को गांव के ही कामेश्वर यादव से किसी बात को लेकर नोंकझोंक होने लगी. इसके बाद दबंगों ने सेना के दोनों जवानों और उनके परिवार पर लाठी-डंडे लेकर हमला बोल दिया और जमकर पिटाई करने लगे. परिवार में चीख-पुकार मच गई. इस मारपीट की घटना में सेना के जवान समेत परिवार के लोग घायल हो गए, जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. मारपीट की यह घटना CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

बीमार मां को देखने आए थे बेटे

वहीं फौजी के पिता रमानंद यादव ने बताया कि तीन बेटे हैं, जिनमें से दो सेना के जवान हैं. इनमें से एक बेटा कन्हैया यादव हवलदार, यूनिट कमान हॉस्पिटल, लखनऊ में है और दूसरा बेटा अमरेंद्र यादव, नायक 310 फील्ड हॉस्पिटल, अखनूर, जम्मू कश्मीर में है. मेरी पत्नी की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी. उन्हीं को देखने मेरे दोनों बेटे घर आए थे और तभी पड़ोसी से मारपीट हो गई, जिसमें उनको भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

फौजी के भाई ने दी घटना की जानकारी

वहीं इस घटना को लेकर फौजी के भाई उमेश यादव का कहना है कि 15 मई को कामेश्वर यादव ने फेसबुक पर अपशब्द लिखे थे, जिसमें लिखे थे कि कब से तुम चौधरी हो गे? और 29 मई को मेरी मां की तबीयत खराब थी, जिसमें मेरे दोनों भाई सेना के जवान घर पर आए थे. कामेश्वर यादव ने जो अपशब्द लिखा था, उसी को पूछने मैं उनके घर गया और उनसे पूछा कि तुम गाली क्यों लिखे थे.

इस पर वह मुझे उलझ गया और मारपीट करने लगा. मैं किसी तरह वहां से भाग कर घर आया. इसके बाद ये दबंग अपने तमाम लोगों को लेकर मेरे घर पर आकर हमला करते हुए मेरे दोनों भाई समेत परिवार को लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से जमकर मारा-पीटा. मारपीट की यह घटना CCTV में कैद हो गई. इस घटना को लेकर थाने पर तहरीर दी गई है, जिसमें पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.