Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव एसबीआई कार्ड ने डिजिटल फ्रॉड को लेकर जारी की चेतावनी, ग्राहकों को दी सतर्क रहने की सलाह छठ महापर्व में सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद दउरा घर लाने से जुड़े हैं कई विशेष नियम

केदारनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, झूमे भोले बाबा के भक्त

81

उत्तराखंड का मौसम जून के पहले हफ्ते में सुहाना बना हुआ है. क्योंकि प्रदेश में बरसात और बर्फबारी देखने को मिल रही है. केदरानाथ धाम में आज सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली. बर्फबारी से बर्फ की सफेद चादर मंदिर परिसर और आसपास के पहाड़ियों पर बिछ गई. ये अद्भूत नजारा देख केदारनाथ धाम बाबा भोले के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु झूम उठे. बर्फबारी होते ही श्रद्धालुओं में खुशी छा गई.

बर्फबारी के बीच केदारनाथ धाम यात्रा सकुशल चल रही है. श्रद्धालुगण पुलिस सुरक्षा के बीच कतारबद्ध होकर बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं. आज अकस्मात रूप से हुए मौसम परिवर्तन के बीच केदारनाथ धाम बारिश के साथ हल्की बर्फबारी भी हुई. बर्फबारी का आनन्द यहां उपस्थित श्रद्धालुओं के द्वारा लिया गया. पल-पल बदलते मौसम के बीच केदारनाथ धाम परिसर में हल्की सी धूप खिली हुई है. वहीं ऊपर पहाड़ियों में बर्फबारी हो रही है.

इतने लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

केदारनाथ में बदले मौसम के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद बाबा भोले के दर्शन के भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं. धाम में भागवान भोलेनाथ के जयकारों की गूंज कानों में सुनाई दे रही है. श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का आनंद लेते हुए वीडियो और तस्वीरें ली. बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट इस साल दो मई को खोले गए थे. यहां इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. अब तक 7.5 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं.

श्रद्धालुओं को दी जा रही ये सलाह

रेन शेल्टर, अलाव, और स्वास्थ्य सेवाओं के खास इंतजाम बर्फबारी और बारिश को देखते हुए प्रशासन की ओर से किए गए हैं. यात्रा वाले रास्तों पर जो विश्राम स्थल बने हुए हैं, वहां तीर्थयात्रियों को हर संभव मदद दी जा रही है. साथ ही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए श्रद्धालुओं को गरम कपड़ों के साथ यात्रा करने और मौसम के अनुसार सावधानी रखने की सलाह दी जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.