Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के... Balodabazar News: बलौदाबाजार में मीडिया से विवाद और शराबी शिक्षक मामले में बड़ी कार्रवाई; प्राचार्या... Jharkhand Congress News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का झारखंड दौरा तय; खूंटी और रांची में दो बड़े का...

सरेराह घोंपा चाकू, जाते-जाते काट ले गए प्राइवेट पार्ट; पुलिस की थ्योरी के बाद भी क्यों उलझी मर्डर मिस्ट्री?

40

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है. यहां पांच बदमाशों ने सरेराह एक युवक को पकड़ा और उसके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए. वहीं जब युवक अधमरा होकर जमीन पर गिर गया तो बदमाशों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट लिया और अपने साथ ले गए. इस वारदात में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बदमाशों ने यह वारदात युवक के चचेरे भाई की आंखों के सामने अंजाम दिया.

वारदात के वक्त युवक अपने चचेरे भाई के साथ रेलवे स्टेशन जा रहा था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वारदात प्रयागराज में सरायमरेज के बरिया रामपुर रेलवे स्टेशन के पास का है. मृतक की पहचान जौनपुर के निभापुर गांव का रहने वाले शुभम के रूप में हुई है. वह दिल्ली स्थित एक कंपनी में काम करता था, लेकिन सैलरी इश्यू की वजह से वह नौकरी छोड़कर घर लौट आया था.

5 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

उसके पिता त्रिलोकी नाथ गांव में ही खेती किसानी करते हैं, वहीं बड़ा भाई पुष्पेंद्र टेंट का व्यवसाय करता है. घटना के संबंध में बड़े पुष्पेंद्र ने पुलिस में शिकायत दी है. बताया कि शुभम शनिवार को चचेरे भाई पवन के साथ बरिया रामपुर स्टेशन जाने के लिए निकला था. पवन ने बताया कि स्टेशन के पास पहुंचे ही थे कि 4-5 लड़के आए और बिना कुछ बोले उन दोनों को पकड़ लिया. इनमें से एक बदमाश ने उसे पकड़ लिया, वहीं दो अन्य बदमाशों ने शुभम को.

काटकर अपने साथ ले गए प्राइवेट पार्ट

इसके बाद बाकी बदमाशों ने शुभम के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया. जाते जाते बदमाश शुभम का प्राइवेट पार्ट भी काट कर अपने साथ ले गए. इससे शुभम की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई. पवन के मुताबिक बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की. घटना के बाद पवन ने ही 112 नंबर पर फोनकर पुलिस को बुलाया. हालांकि पुलिस के ओ तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे.

पुलिस ने बताया लेनदेन का विवाद

डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक शुभम का जौनपुर के ही थाना पैवरा निवासी एक व्यक्ति के साथ लेनदेन का कुछ विवाद था. प्राथमिक जांच में पता चला है कि इसी विवाद की वजह से शुभम की हत्या हुई है. अभी तक दो संदिग्धों के नाम सामने आए हैं. उन्होंने बताया कि शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि बड़ा सवाल यह है कि लेनदेन का विवाद था तो बदमाशों ने प्राइवेट पार्ट क्यों काटा. इस सवाल पर अभी पुलिस भी चुप्पी साधकर बैठी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.