Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र...

ओडिशा के पुरी में लगी भीषण आग, 30 घर जलकर राख; लाखों का हुआ नुकसान

33

ओडिशा के पुरी जिले के सत्यवादी ब्लॉक के अलिसा गांव में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से 15 परिवारों के 30 से ज्यादा घर जलकर राख हो गए. इन घरों में रखे एक-एक सामान कुछ देर में आग की चपेट में आ गए. इस भयानक हादसे में लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा. देखते ही देखते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के दूसरे घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया और आग की लपटों में तीन मवेशियों की जान चली गई.

इन घरों में आग की लपटों को उठता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई. अपने आशियाने को जलता हुआ देख सभी की चीखने चिल्लाने लगे. लोगों की जान को बचाने के लिए सभी को एक-एक करके वहां से लाया गया. बच्चे-बूढ़े युवा सभी को मौके से सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है. गांव में आग की लपटों को उठता देख गांववालों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी. आग को बढ़ता देख अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलने पर अग्निशमन सेवा कर्मी की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया.

15 परिवार हुए बेघर

घर एक ऐसी पूंजी है, जिसे सभी बनाना चाहते हैं. सभी का सपना होता है कि उनका खुद का एक घर हो. सालों की जमा पूंजी के बाद एक-एक सामान को जुटाकर घर में रखने की कोशिश होती है, लेकिन अलिसा गांव में 30 से ज्यादा घर आग में जलकर खाक हो गए. इस घटना के बाद से हर कोई स्तब्ध है. 15 परिवारों में रहने वाले लोग अब बेघर हो गए. घर में रखे सारे सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गए. अलिसा गांव में इस आग से हुए विनाश ने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है. प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है. फिलहाल इन घरों में आग लगने का असली कारण पता नहीं चल पाया है. घायल शख्स का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.