Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

यूपी में खूब चलेगी आंधी और बसरेंगे बादल, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ समेत 45 जिलों में यलो अलर्ट

20

इन दिनों नौतपा चल रहा है, लेकिन देश में नौतपा की तपन महसूस नहीं हो रही है. उत्तर प्रदेश में भी नौतपा अपनी तपन लोगों को महसूस नहीं करा पा रहा है. आज से जून का महीना शुरू हो चुका है. जून महीने शुरुआत के साथ ही यूपी में बादलों की आवाजाही दिख रही है. भारतीय मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव होने की बहुत संभावना नहीं है.

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही हिस्सों के कई जिलों में बारिश हो सकती है. साथ ही आंधी चल सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, इटावा, बदांयू, बरेली, रामपुर, संभल, अलीगढ़, हाथरथ, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ और बिजनौर में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. साथ ही इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

यूपी में अगले दो- तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और परिसंचरण के कारण उत्तर प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही देखी जाएगी. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. शनिवार को भी उत्तर प्रदेश के अयोध्या,आजमगढ़, बहराइच,बांदा,फतेहपुर,गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, मैनपुरी, नोएडा में कहीं कम तो कहीं अधिक बरसात देखने को मिली. बरसात के बाद इन जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

आगरा में सबसे ज्यादा तापमान

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान आगरा में दर्ज किया गया. यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. आगरा के अलावा लखनऊ, वाराणसी, मोरादाबाद, हरदोई, हमीरपुर, बाराबंकी और बहराइच में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.