Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

राजस्थान बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, लड़के हुए पीछे, यहां चेक कर पूरा रिजल्ट

40

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. साइंस स्ट्रीम में 94.43 फीसदी और आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 97.70 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे अधिक 99.07 फीसदी रहा. वहीं लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. तीनों स्ट्रीम में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अधिक रहा. एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स यहां दिए गए लिंक पर रोल नंबर दर्ज कर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 4 अप्रैल तक किया गया था. एग्जाम आरबीएसई की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया गया था. परिणाम राजस्थान स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोर्ड प्रशासक और अध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब बोर्ड जल्द ही मैट्रिक परीक्षा के नतीजे भी जारी कर सकता है. हालांकि अभी तक आरबीएसई ने 10वीं रिजल्ट की डेट नहीं जारी की है.

Rajasthan Board 12th Result 2025: साइंस, आर्ट्स और काॅमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी

राजस्थान बोर्ड 12वीं काॅमर्स स्ट्रीम में परीक्षा में कुल 18445 लड़के सफल हुए हैं, जिनका पास प्रतिशत 98.97 फीसदी रहा. वहीं 9305 लड़कियां पास हुई हैं, जिनके नतीजे 99.27 फीसदी दर्ज किए गए हैं. 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में 267737 लड़के पास हुए हैं और रिजल्ट 97.09 प्रतिशत रहा, जबकि कुल लड़कियां 297609 सफल हुई हैं और रिजल्ट 98.42% रहा. इंटर साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में166042 (98.07 प्रतिशत) लड़के पास हुए हैं और कुल 101822 (99.02%) लड़कियां सफल हुई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.