Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...

मऊगंज में भाजपा नेता के घर में घुसा तेंदुआ, मच गया हड़कंप

43

मऊगंज।  मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में बंधवा मोड में बने मकान जो भाजपा नेता पूर्व पार्षद भोपाल सी. एम सिंह पटेल का है, घर के अंदर मंगलवार की सुबह अचानक तेंदुआ घुस जाने के कारण गांव में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि ग्राम आंबी के बच्चे खेत में बैठे थे। तभी अचानक तेंदुआ बच्चों पर झपट्टा मारते हुए पूर्व पार्षद भाजपा नेता सी. एम सिंह पटेल  के घर में जाकर घुस गया।  जिसके कारण घर का दरवाजा बंद कर दिया गया और वन विभाग को इस मामले की सूचना दी गई।

ग्रामीणों की सूचना मिलते ही नईगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहीं वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया जा चुका था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए का रेस्क्यू किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.