Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

महाराष्ट्र के पालघर में मां के चरित्र पर संदेह होने पर कातिल बना बेटा, कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

27

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 17 वर्षीय लड़के ने अपनी मां को फोन से किसी अन्य को मैसेज करने के कारण कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह घटना रविवार की रात वसई टाउनशिप के पैरोल इलाके में घटी।

मांडवी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अशोक कांबले ने कहा कि लड़के को अपनी मां सोनाली गोगरा के चरित्र पर शक था और अकसर दोनों के बीच इस मामले में बहस होती थी। रविवार की रात खाना खाते समय लड़के ने देखा कि उसकी मां किसी को मैसेज कर रही थी। इसे देखकर वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी निकाली और अपनी मां को मार डाला।

इस हादसे के दौरान घर के अन्य सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। घायल महिला को तुरंत इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृत शरीर को फिलहाल पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत लड़के पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.