Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

पंजाब शर्मसार! फिर से Jalandhar में मां-बेटी से गैंगरेप, होश उड़ा देगा मामला

26

लोहियां: जिला जालंधर से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां के समीपवर्ती गांव कंग कलां के नजदीक ईंटों के भट्ठे पर खेतों में मोटर पर बने एक घर में रह रही मां-बेटी के साथ 4 लोगों द्वारा गैंगरेप की वरदात को अंजाम दिया गया। लोहियां पुलिस ने सोमवार को एफ.आई.आर. दर्ज की हुई है लेकिन इस घटना बारे सभी से छुपाया जा रहा है।

गांव कंग कलां में सुखविंदर सिंह पूर्व सरपंच निवासी गट्टी रायपुर थाना लोहियां नाम का व्यक्ति जो वहां पर खेती का काम करता है, ने 2 कमरे प्रवासी मजदूरों को दे रखे थे जबकि रविवार मध्य रात्रि को कुछ लोग जिनके गिनती 4 बताई जा रही है वहां आए और उन्होंने इन 2 कमरों में रह रही मां-बेटी और कुछ लड़कों को अलग-अलग तेज हथियार दिखा कर कमरों में बंद किया और बाद में मां-बेटी से गैंगरेप करते हुए आराम से चलते बने। सुबह तकरीबन 4 बजे इन प्रवासी मजदूरों ने खेतों के मालिक सुखविंदर सिंह पूर्व सरपंच गट्टी रायपुर को उनके साथ हुई गैंगरेप की घटना की जानकारी दी।

इस पर सुखविंदर सिंह ने उक्त सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर तो पहुंच गई और वहां पर कर्फ्यू जैसे हालात बना दिया ताकि किसी को भी इस घटना का पता न चले। इसके बाद आज स्थानीय पुलिस और डी.एस.पी. ओंकार सिंह बराड़ पर जब दबाव पड़ा तो उन्होंने माना के गैंगरेप हुआ है। उनका कहना था कि वह आरोपियों को ढूंढ रहे थे इसलिए यह जानकारी नहीं दी गई ताकि किसी भी तरह की जानकारी आरोपियों तक न पहुंच सके और उनको आसानी से दबोचा जा सके। लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.