Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उत्तराखण्ड में बारिश से तबाही, फंसी कई गाड़ियां, रेड अलर्ट जारी, टूरिस्ट परेशान

28

उत्तराखण्ड में मानसून से पहले आयी बारिश तबाही का मंजर साथ लायी है.चमोली जिले के पीपलकोटी इलाके में बारिश की वजह से कई गाड़ियां फंस गई और अफरातफरी का माहौल बन गया. तेज बारिश की वजह से स्थानीय बरसाती नाला मंगनी गदेरा उफान पर आ गया जिससे बद्रीनाथ मार्ग पर कई गाड़ियां फंस गई.

जिन्हें प्रशासन की मदद से निकाला गया. बरसाती नाला मंगनी गदेरा में अचानक तेजी से आये मलबे और पानी से अनुमान लगाया जा रहा है कि आसपास के इलाके में बादल फटनें की घटना हुयी है. इसके अलावा टूरिस्ट स्पाट्सऔली और जोशीमठ में भी बारिश का खतरनाक रूप देखने को मिला.जानकारों का मानना है कि उत्तराखण्ड में समय पहले आयी बारिश से खतरे के आसार बने हुये हैं. हालाकि अभी तक कोई जानमाल का नुकशान नही हुआ है.

टूरिस्टों की बढ़ीं मुशकिलें

उत्तराखण्ड में जल्दी आयी बारिश का कहर देखनें को मिल रहा है. यहां आने वाले टूरिस्टों की मुशकिलें बढ गयी हैं.उत्तराखंड के टूरिस्ट प्लेस औली और जोशीमठ में भी तेज बारिश का कहर देखने को मिला. औली में महज पांच मिनट की तेज बारिश में हर तरफ तानी भर गया.स्थानीय निवासियों और टूरिस्टों के लिए यह बारिश परेशानी का सबब बन गयी है. आमतौर पर उत्तराखण्ड में मानसून का आगाज 20 जून के आसपास होता है लेकिन इस बार मानसून एक महीनें पहले ही दस्तक दे चुका है.

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून नें चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बारिश, बिजली समेत तेज रफ्तार आंधियों की आशंका जताई है. इन क्षेत्रों में यात्रियों और स्थानीय लोगों को नालों और नदियों से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है.

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य से कुछ दिन पहले उत्तराखंड में मानसून के आसार हैं. प्री-मानसून सीजन (मई) में भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है और आगे भी जारी रहने की संभावना है. इससे पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है. IMD लगातार मौसम अपडेट जारी कर रहा है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.