Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

शाहरुख खान + आदित्य चोपड़ा= ब्लॉकबस्टर की गारंटी, दोनों ने इन 3 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम

34

बॉलीवुड के टॉप प्रोडक्शन हाउस में से एक यशराज फिल्म्स भी है और इस समय इस कंपनी को आदित्य चोपड़ा चला रहे हैं. दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा के दो बेटे आदित्य और उदय चोपड़ा हैं, जिनमें से आदित्य चोपड़ा यशराज फिल्म्स के चेयरमैन के पद पर हैं. आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स को काफी ऊंचाई पर पहुंचाया है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कुछ फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है.

21 मई यानी आज आदित्य चोपड़ा अपना 54वां बर्थडे मना रहे हैं. एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा YRF Spy Universe के फाउंडर हैं, जिसके तहत कई बड़ी फिल्में आईं जो ब्लॉकबस्टर रहीं. आदित्य ने बहुत कम फिल्मों को डायरेक्ट किया जिनकी लोकप्रियता अलग ही रही.

आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी सुपरहिट फिल्में

आदित्य चोपड़ा के पिता यश चोपड़ा एक बेहतरीन फिल्ममेकर थे जो फिल्मों को प्रोड्यूस करने के साथ उन्हें डायरेक्ट भी करते थे. आदित्य अपने पिता की तरह रोमांटिक फिल्मों का डायरेक्शन करते हैं और उनकी तीन फिल्मों ने कमाल कर दिया था.

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’

20 अक्टूबर 1995 को फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) रिलीज हुई थी. इस फिल्म से आदित्य चोपड़ा ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था. फिल्म में शाहरुख खान और काजोल का राज-सिमरन वाला किरदार आज भी प्यार करने वाले याद करते हैं.

डीडीएलजे की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है और अगर इसकी कमाई की बात करें तो Sacnilk के मुताबिक, फिल्म डीडीएलजे का बजट 4 करोड़ था जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 102.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस फिल्म का वर्डिक्ट ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर था.

‘मोहब्बतें’

आदित्य चोपड़ा ने दूसरी फिल्म मोहब्बतें डायरेक्ट की थी. 27 अक्टूबर 2000 को रिलीज हुई फिल्म मोहब्बतें में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे.

वहीं उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, जिमी शेरगिल, प्रीति झंगियानी, जुगल हंसराज और किम शर्मा जैसे न्यू कमर भी अहम किरदारों में नजर आए थे. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म मोहब्बतें का बजट 19 करोड़ था, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 76.91 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म का वर्डिक्ट ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था.

‘रब ने बना दी जोड़ी’

आदित्य चोपड़ा ने तीसरी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी डायरेक्ट की थी, जो 12 दिसंबर 2008 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म से अनुष्का शर्मा ने डेब्यू किया था वहीं लीड एक्टर शाहरुख खान थे.फिल्म की कहानी और गाने सुपरहिट रहे. फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का बजट 35 करोड़ था, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 151.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.