Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हेलीकॉप्टर बुकिंग कर ली है, लेकिन अब कैंसिल करना है, पैसा मिलेगा या नहीं? जान लीजिए

59

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है. केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालु भारी संख्या में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. केदारानाथ धाम जाने के लिए श्रद्धालु हेलीकॉप्टर बुकिंग भी कर रहे हैं. हेलीकॉप्टर बुकिंग कैंसिल करने पर किराया वापस मिलेगा या नहीं, इसे लेकर श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति है. हेलीकॉप्टर बुकिंग को लेकर ही श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा अपडेट आया है.

दरअसल, श्रद्धालु हवाई कंपनियों पर दबाव बना रहे हैं कि बुकिंग रद्द होने पर कंपनियां उनका पूरा पैसा लौटाएं. श्रद्धालुओं ने इस मामले में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को शिकायतें भी की हैं. शिकायतों को देखते हुए यूकाडा की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें साफ बताया गया है कि कितने समय में बुकिंग कैंसिल करने करने पर हवाई कंपनियां श्रद्धालुओं को कितना किराया वापस करेंगी.

75 फीसदी किराया वापसी का है नियम

नियम के अनुसार, अधिकतम 75 फीसदी और किराया वापस किया जा सकता है. न्यूनतम किराया वापसी शुन्य है. यूकाडा की ओर से जारी सर्कुलर में बताया गया है कि अगर यात्रा के लिए 24 घंटे से कम का वक्त बचा है और श्रद्दालु हेलीकॉप्टर बुकिंग कैंसिल करते हैं, तो उनको कोई किराया वापस नहीं दिया जाएगा. बता दें कि केदारनाथ धाम इस समय भारी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं. इस कारण केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग फुल है.

यूकाडा की सीईओ ने क्या बताया

वहीं यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के तहत किराया वापस करने को लेकर कुछ शिकायते मिली थीं. इसे लेकर पहले भी एक गाइडलाइन जारी की गई थी. एक बार फिर किराया वापसी को लेकर साफ गाइडलाइन जारी कर दी गई है. अब किराया वापसी को लेकर किसी को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए.

ऐसे कर सकते हैं बुकिंग और इतना है किराया

बता दें कि केदारनाथ धाम के लिए टिकटों की बुंकिंग heliyatra.irctc,co,in पर की जा सकती है. हेलीकॉप्टर सेवा का सिरसे से केदारनाथ धाम का 6060 रुपये किराया है. फाटो से केदारनाथ धाम का 6062 रुपये किराया है. गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम का 8532 रुपये किराया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.