Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bank Strike Called Off: 5 दिवसीय बैंकिंग मांग पर बनी सहमति, UFBU और IBA की बैठक के बाद हड़ताल स्थगित Wild Elephants Terror Gumla: पालकोट के जंगलों में डेरा डाले हैं छोटे बच्चों समेत 17 हाथी, वन विभाग क... Eco-Friendly Puja Jharkhand: मूर्तिकार से लेकर विसर्जन तक प्रदूषण बोर्ड ने जारी किए नियम, सिंगल यूज ... Jamshedpur News: सोनारी बिंदल मॉल गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के रायपुर से चार संदिग्ध ... Sonari Firing Case: जमशेदपुर में बढ़ रहे अपराध के बीच पुलिस ने जारी किए बदमाशों के फोटो, सूचना देने ... Bilaspur High Court Ruling: ट्रायल कोर्ट के जज द्वारा गवाह से सवाल पूछने पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी... MP Financial Burden: सितंबर माह में तीसरी बार लोन ले रही मोहन सरकार, कांग्रेस ने वित्तीय प्रबंधन और ... Bhopal News: किताबी रट्टा छोड़िए, खेल-खेत और एआई के जरिए गणित को आसान बना रही हैं शिक्षक डॉ. संगीता ... Fake Narcotics Officer Arrested: माणक चौक पुलिस की कार्रवाई, सपना ठाकुर ने सीसीटीवी से निगरानी कर ऐं... Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ...

मुंबई में फिर कोरोना की दहशत! 53 मरीज मिले पॉजिटिव; दो की मौत; अलर्ट पर विभाग

77

महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं. मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में अबतक 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. वहीं, कोविड संक्रमित दो मरीजों की मौत की भी खबर है. हालांकि, दोनों ही मरीजों की स्थिति पहले से गंभीर थी. एक मरीज को मुंह का कैंसर था, जबकि दूसरे को नेफ्रोटिक सिंड्रोम था. ये मरीज मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती थे.

मुंबई महानगरपालिका के अस्पतालों में मरीजों के लिए विशेष बिस्तर और विशेष कमरों की व्यवस्था की गई है. बृहन्मुंबई नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग COVID-19 के प्रसार पर नियंत्रण रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है. जनवरी 2025 से अप्रैल 2025 तक कोविड मरीजों की संख्या बहुत कम पाई गई है. हालांकि, मई से अब तक मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. नगर निगम प्रशासन नागरिकों से न घबराने की अपील कर रहा है.

अस्पतालों में कोराना मरीजों के लिए क्या हैं इंतजाम?

अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई महानगर क्षेत्र में अस्पतालों में उपचार और मार्गदर्शन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं. सेवन हिल्स अस्पताल में 20 बिस्तर (एमआईसीयू), 20 बिस्तर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए और 60 सामान्य बिस्तर हैं. इसके अलावा, कस्तूरबा अस्पताल में 2 गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) बेड और 10 बेड का वार्ड हैं. यदि आवश्यक हुआ तो यह क्षमता तुरंत बढ़ा दी जाएगी.

कोविड-19 के लक्षण

COVID-19 के सामान्य लक्षणों में मुख्य रूप से बुखार, खांसी (सूखी या कफ के साथ), गले में खराश या दर्द, थकान महसूस होना, शरीर में दर्द और सिरदर्द शामिल हैं. इसके साथ ही, कभी-कभी सर्दी, नाक बहना, स्वाद या गंध का एहसास न होना, जैसे लक्षण भी हो सकते हैं. ये लक्षण प्रायः सामान्य सर्दी-जुकाम के समान हो सकते हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति में भिन्न-भिन्न हो सकते हैं. गंभीर मामलों में, सांस लेने में कठिनाई एक बड़ा खतरे का संकेत है. यदि आपको उपरोक्त में से कोई भी लक्षण महसूस हो तो आपको तुरंत किसी नगरपालिका क्लिनिक, अस्पताल या पारिवारिक चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.