Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

वो सिंगर, जिसने ठुकराया माधुरी दीक्षित का रिश्ता, तस्वीर देखकर बोला- बहुत पतली है

12

हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित पर जमाना फिदा रहा. उनके अभिनय, खूबसूरती और डांस पर दर्शक निहाल हो जाते थे. आम फैंस तो छोड़िए कई सुपरस्टार्स को भी माधुरी ने अपना दीवाना बनाया था. कई एक्टर्स का सपना माधुरी को पाने और उनसे शादी करने का था. लेकिन उनकी जिंदगी में डॉ श्रीराम नेने ने ये जगह हासिल की. हालांकि आपको ये बात हैरान कर सकती है कि सिंगर सुरेश वाडेकर के पास तो आगे रहकर माधुरी का रिश्ता आया था, लेकिन उन्होंने माधुरी से शादी करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. उन्होंने माधुरी की तस्वीर देखने के बाद एक्ट्रेस को रिजेक्ट कर दिया था.

माधुरी की फोटो देखकर कही ये बात

सुरेश वाडेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक हैं. सुरेश ने फिल्मी गानों के अलावा भक्ति गीत भी गाए हैं. बताया जाता है कि माधुरी दीक्षित के पिता शंकर दीक्षित कम उम्र में ही एक्ट्रेस की शादी कराना चाहते थे. उन्होंने माधुरी के लिए लड़के की तलाश शुरू की और कई लड़के देखें. इस दौरान माधुरी के पिता को सुरेश वाडेकर पसंद आ गए थे.

शंकर दीक्षित चाहते थे कि माधुरी की शादी सुरेश वाडेकर से हो. ऐसे में उन्होंने शादी के लिए बात की. इसके बाद सुरेश को माधुरी की तस्वीर दिखाई गई, लेकिन माधुरी की फोटो देखते ही सुरेश ने एक्ट्रेस को दुल्हन बनाने से इनकार कर दिया. उनका कहना था कि माधुरी दुबली-पतली हैं. वैसे आपको बता दें कि दोनों के बीच उम्र में 11 साल का फासला भी था. माधुरी, सुरेश से 11 साल छोटी हैं. अभी जहां माधुरी 58 साल की हैं तो वहीं सुरेश की उम्र 69 साल है.

सुरेश ने पद्मा, माधुरी ने श्रीराम से की शादी

सुरेश वाडेकर ने माधुरी दीक्षित को शादी के लिए रिजेक्ट करने के बाद साल 1988 में पद्मा वाडेकर से शादी की थी. अब उनकी दो बेटियां अनन्या और जिया हैं. वहीं माधुरी ने अमेरिका में रहने वाले डॉक्टर श्रीराम नेने को अपना जीवनसाथी चुना था. बॉलीवुड में खास और बड़ी पहचान बनाने के बाद माधुरी ने 1999 में शादी कर ली थी. अब दोनों दो बेटों अरिन और रियान के पैरेंट्स हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.