Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि... शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, 'बांग्लादेशी' होने के आरोप पर म... मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 ... लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात! वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिली युवक की लाश, मंजर दे... UP में रूह कंपा देने वाली वारदात! मफलर से गला घोंटा, फिर पेट्रोल डालकर कार में जलाया; रोहित हत्याकां...

UP का गुस्सेबाज दरोगा… टोपी लगाना भूला जवान तो धुन डाला, थाने में शिकायत पर एक्शन में कप्तान

13

उत्तर प्रदेश में अंबेडकर नगर पुलिस अक्सर अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहती है. यहां की पुलिए एक बार फिर एक दरोगा की हरकत की वजह से चर्चा में है. इस दरोगा ने मामूली सी बात पर आधी रात को सरेराह एक पीआरडी जवान की पिटाई कर दी है. इस संबंध में पीआरडी जवान ने उसी थाने में दरोगा के खिलाफ शिकायत दी है. वहीं सूचना मिलते ही हरकत में आए एसपी अंबेडकर नगर ने दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

दरोगा की इस हरकत की वजह से एक बार फिर खाकी दागदार हुई है. मामला अंबेडकर नगर के कटका थाना क्षेत्र में नौ मई की रात का हैं. कटका थाना में तैनात पीआरडी जवान चंद्रिका प्रसाद ने एसएचओ को दिए शिकायत में बताया कि घटना के वक्त उसकी ड्यूटी मुंडेरा में लगी थी. इसी दौरान पुलिस ऑफिस से मिले आदेश पर वह पीड़ितों का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल चला गया था. अभी मेडिकल की प्रक्रिया चल ही रही थी कि रात में करीब डेढ़ बजे शराब के नशे में धुत दरोगा अरविंद सिंह पहुंच गए.

अस्पताल में छूटी थी टोपी

पीआरडी जवान के मुताबिक उन्होंने जबरन उसे बाइक पर बैठाया और रफीगंज आ गए.यहां उन्होंने उसे टोपी लगाने को कहा और जब पीआरडी जवान ने बताया कि उसकी टोपी तो अस्पताल में ही छूट गई. इतनी सी बात पर दरोगा ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. बुरी तरह पिटाई करने के बाद दरोगा उसे वहीं छोड़ कर चले गए. पीड़ित के मुताबिक वहां से वापस लौटने के बाद उसने थाने में तहरीर दी है. कटका थाना प्रभारी प्रेमचंद्र के मुताबिक मामला उनके संज्ञान में है और दो दिन पहले का है. उन्होंने बताया कि दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है.

पुलिस की छवि पर लगा दाग

बता दें कि अंबेडकर नगर के एसपी केशव कुमार ने जिले में चार्ज लेने के साथ ही पुलिस की छवि सुधारने की कवायद शुरू की थी. उनकी कोशिश है कि थाने में आने वाले हरेक फरियादी की पूरी बात सुनी जाए और हर आदमी को पूरा न्याय मिले. एसपी के इन प्रयासों का असर भी दिख रहा है, लेकिन एक दरोगा की इस घटिया करतूत की वजह से पूरे महकमे का सिर शर्म से झुक गया है. अभी हाल ही में इसी तरह का एक और मामला आया था. वह मामला टांडा कोतवाली पुलिस का था. जहां चाय के दुकानदार और उसकी पत्नी की पिटाई की गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.