Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद राष्ट्रपति से PM मोदी, सर्जिकल स्ट्राइक पर दी जानकारी

35

पहलगाम आतंकी हमले के बदला भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए ले लिया. यूं तो ऑपरेशन आधी रात 1 बजे से शुरू होकर महज 25 मिनट में खत्म हो गया, लेकिन आज बुधवार को दिनभर भारत और पाकिस्तान में लगातार हलचल बनी रही. सफल ऑपरेशन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले अपने शीर्ष मंत्रियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ बैठक कर हालात का जायजा लिया. फिर वह राष्ट्रपति से मुलाकात करने गए और पूरे ऑपरेशन को लेकर जानकारी दी.

पीएम मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से आतंकी ठिकानों को तबाह करने को चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के चंद घंटे बाद अपने सरकारी आवास पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अगुवाई की. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी कैंपों पर टॉरगेट करके किए गए हमले के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की जमकर सराहना की.

रक्षा मंत्री ने दी मंत्रिमंडल को ऑपरेशन की जानकारी

सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान जैसे ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में केंद्रीय मंत्रिमंडल को जानकारी दी, वहां मौजूद शीर्ष मंत्रियों ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया और पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की. सूत्रों के अनुसार, इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी.

मंत्रिमंडल की बैठक से पहले पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल से भी अलग से मुलाकात की और ऑपरेशन के बाद के हालात का जायजा लिया. बैठक के कुछ देर बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गए और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पूरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी.

राष्ट्रपति ऑफिस ने भी बैठक की तस्वीरें साझा कीं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने एक पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी.

पहलगाम हमले के बदले में ‘ऑपरेशन सिंदूर’

इससे पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार की आधी रात एक बजे के करीब पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल से हमले किए, जिनमें बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना भी शामिल था.

भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में चलाया गया. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादियों और उनके गढ़ को खासा नुकसान हुआ है. करीब 100 आतंकवादियों के मारे जाने का दावा किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.