Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'RSS, तालिबान और जैश में कोई फर्क नहीं': वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित... स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, अमित शाह बोले- ध्वस्त हुआ ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क हापुड़ से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर गिरफ्तार: मदरसों के चंदे से पाकिस्तान भेजता था ... IND vs SL: गॉल टेस्ट में टला बड़ा हादसा! मोहम्मद सिराज का घातक थ्रो सीधे अंपायर अहसान रजा की ओर गया,... 5 महीने के इंतजार के बाद 26 अगस्त को रिलीज होगी यश की फिल्म 'टॉक्सिक' यूक्रेन पर रूस का भीषण मिसाइल स्ट्राइक: अरबपति लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट में बिजली व उत्पादन ठप... अयोध्या राम मंदिर को चाहिए पहला फुल-टाइम CEO: सुरक्षा, डिजिटल मैनेजमेंट और करोड़ों श्रद्धालुओं के प्... एआई का इस्तेमाल कंपनियों पर पड़ा भारी: टॉप 1% फर्में हर कर्मचारी पर खर्च कर रहीं ₹7 लाख, रिपोर्ट में... नाग पंचमी 2026 पर करें कालसर्प दोष निवारण के ये अचूक उपाय: चांदी के नाग-नागिन का जल प्रवाह और मंत्र ... आंखों से बार-बार पानी आना सामान्य नहीं: जानिए इसके प्रमुख कारण और कब डॉक्टर को दिखाना है जरूरी

देवर का कारनामा, भाभी को मारकर जंगल में गाड़ आया लाश… MP के उमरिया में वारदात

33

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना इलाके के सेमारिया गांव में देवर द्वारा भाभी की हत्या कर लाश को जंगल में गाड़ने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। देवर ने लाठी से भाभी पर हमला किया, जब उसकी मौत हो गई तो लाश को जंगल में ठिकाने लगा दिया।

एसडीओपी पाली एससी बोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 22 अप्रैल को आरोपी चिंतामणि गोंड़ और उसकी पत्नी का भाभी मीना गोंड से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि देवर ने गुस्से में आकर भाभी के सिर पर लाठी दे मारी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वारदात को छिपाने के लिए चिंतामणि ने अपने पिता रामविशाल गोंड के साथ मिलकर शव जंगल में ले गया। जहां उन्होंने लाश को गाड़ा और लौट आये।

परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी शिकायत

इधर मीना के अचानक गायब हो जाने और उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने से परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब मीना का कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने मायके पक्ष के साथ नौरोजाबाद थाने जाकर घटना की सूचना दर्ज कराई गई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस पूछताछ में बता दी पूरी कहानी

सूत्रों के मुताबिक इनपुट मिलने के बाद जैसे ही देवर पर सख्ती बरती गई, उसने पूरी कहानी बयां कर दी। आरोपी की निशानदेही पर कानूनी कार्रवाही पूर्ण कर पुलिस द्वारा शव को खोदकर निकाला गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.