Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पुलिस की बड़ी कामयाबी, चूरा पोस्त सहित 2 युवक गिरफ्तार

9

पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा प्रदेश को पूरी तरह नशा मुक्त करने के लिए नशे के खात्मे के लिए प्रदेश में शुरू की गई युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक कार से ढाई क्विंटल भूक्की चूरापोस्त बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ के सहायक सब इंस्पेक्टर जगसीर सिंह जब अपनी पुलिस पार्टी के साथ फगुवाला कैंचिया स्लिप रोड से भवानीगढ़ शहर की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में उन्होंने एक स्विफ्ट कार को रोका और शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो स्विफ्ट कार के अंदर से चार प्लास्टिक के थैले बरामद हुए। पुलिस पार्टी ने जब उक्त थैलों की तलाशी ली तो इन थैलों में से ढाई क्विंटल भूक्की चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार दो युवकों परमजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय मेजर सिंह तथा गुरवीर सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी ठूठीवाल, जिला बरनाला को कार तथा भूक्की चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.