Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

मुश्किल से हुई 10वीं शादी, पति ने उसे भी पत्थर से कुचलकर मार डाला

33

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की पत्थरों से कुचलकर मार दिया. आरोपी की यह 10वीं पत्नी थी. आरोपी ने यह वारदात पत्नी के अवैध संबंधों के शक में अंजाम दिया है. इससे पहले आरोपी की नौ पत्नियां उसे छोड़ कर जा चुकी है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान ढुला राम के रूप में है. उसने बताया कि एक के बाद एक उसने कुल 10 शादियां की. शुरू की नौ शादियां टिक नहीं पायीं. इनमें शादी करने के कुछ दिन बाद ही पत्नी उसे छोड़ कर किसी और के साथ भाग गईं थी. आखिर में उसने 10वीं शादी की, लेकिन इस पत्नी पर शक था कि वह किसी अन्य के साथ भागने की फिराक में है. इसी दौरान उसने अपनी पत्नी को घर में से सामान लेकर जाते देखा तो उसका शक और बढ़ गया.

शव छिपाने का किया असफल प्रयास

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पीछा किया और घर से दूर जाकर खेतों में अपनी पत्नी की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी. वारदात के बाद उसने शव को झाड़ियों से ढंक दिया और मौके से फरार हो गया. हालांकि अगले दिन पास पड़ोस के लोगों को पता चला गया. इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी वारदात कबूल लिया है.

वारदात के बाद पछतावा भी जताया

इसमें उसने पछतावा भी जाहिर किया है. कहा कि बड़ी मुश्किल से उसने 10वीं शादी की थी, लेकिन यह भी बदचलन निकली. आरोपी ने पुलिस को बताया कि 3 दिन पहले उसकी पत्नी घर से चावल, कपड़ा और खानेका सामान समेट कर कहीं ले जा रही थी. इसे देखकर उसका शक मजबूत हो गया और उसने थोड़ी दूर तक पीछा करने के बाद बीच रास्ते में रोक लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.