Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sambhav Jain Noida Case: 3 करोड़ का कर्ज, तलाक और बीमार बच्चा; सुपरनोवा से कूदने वाले इंजीनियर की दर... Mohammad Arman Arrested: प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उमेश पाल हत्याकांड का भगौड़ा आरोपी अर... Delhi Police Cyber Crime: कंबोडिया से जुड़े 'डिजिटल अरेस्ट' गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने 2 आरो... Weather Update Today: यूपी-बिहार से लेकर पहाड़ों तक बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके रा... India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी...

दमोह के फर्जी डॉक्टर के घर पर मिली फर्जी डॉक्यूमेंट बनाने की मशीन

38

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पकड़े गए फ़र्जी डॉक्टर एन जॉन कैम की पुलिस रिमांड के चौथे की गई पूछताछ में दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने खुलासा करते हुए बताया कि जांच के दौरान फर्जी डॉक्टर के प्रयागराज स्थित घर पर दोबारा सर्चिंग की गई। जिसमें पूरी की पूरी फर्जी डॉक्यूमेंट बनाने की एक लैब बरामद की गई है जिसमें कई फर्जी डॉक्यूमेंट प्रिंटर, सीले,डॉक्यूमेंट बनाने वाले पेपर, आधार कार्ड, और कई आईडी कार्ड भी बरामद हुए हैं।

वहीं कानपुर में डॉक्टर के परिवार से भी पुलिस ने पूछताछ की है, दमोह एसपी की माने तो फर्जी डिग्री की एक एफआईआर 2013 में नोएडा में इसी डॉक्टर के खिलाफ की गई थी, इसके बाद से यह फरार बताया जा रहा था।

इस बात को लेकर नोएडा पुलिस से दमोह पुलिस का पत्राचार लगातार जारी है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि फर्जी डॉक्टर पहले भी देश के कई हिस्सों में फर्जी डॉक्टरी कर चुका है और लोगों को मौत के घाट उतार चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.