Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...

बलरामपुर: DM, SP और जज के घर के करीब जुबान से दिव्यांग लड़की से रेप, ननिहाल से लौट रही थी पीड़िता

84

यूपी के बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार रात 22 वर्षीय गूंगी युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया. घटना बहादुरपुर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई. घटना डीएम, एसपी, जिला जज और कई अन्य अधिकारियों के आवास से लगभग 800 मीटर की ही दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं.

परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8 बजे युवती अपनी ननिहाल से घर लौट रही थी. उसका घर डीएम आवास के पास स्थित है. आरोप है कि रास्ते में ही एक युवक ने उसे जबरन उठाकर सुनसान खेत की ओर ले जाकर उसके साथ रेप किया. युवती बोल नहीं सकती, जिसके चलते वह शोर भी नहीं मचा पाई और आरोपी घटना के बाद फरार हो गया.

मानसिक रूप से आहत है पीड़िता

पीड़िता के घर न पहुंचने पर परिजनों ने करीब एक घंटे तक उसकी तलाश की. खोजबीन के दौरान वह खेत में संदिग्ध हालत में मिली. फिर आनन-फानन में उसे जिला महिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के मुताबिक युवती की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन वह मानसिक रूप से आहत है. घटना का एक 14 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें युवती भागती हुई दिखाई दे रही है.

परिजनों ने पुलिस पर लगाया ये आरोप

यह वीडियो एसपी आवास के पास के कैमरे में कैद हुआ है. हैरानी की बात है कि बहादुरपुर पुलिस चौकी पर मौजूद किसी भी पुलिसकर्मी को वारदात की भनक तक नहीं लगी.परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इतने संवेदनशील इलाके में, जहां जिले के शीर्ष अधिकारियों के आवास मौजूद हैं, वहां इस तरह की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है. उन्होंने मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए.

वहीं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर दिया गया था. साथ ही जांच शुरू कर दी गई थी. इसके बाद प्रकाश में आए दो नाम अंकुर वर्मा और हर्षित पाण्डेय की तलाश शुरू की गई, जिन्हें एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.