Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में लोक आस्था के महापर्व छठ का हुआ भव्य आगाज, नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय अनुष्ठान हजारीबाग में अनूठी पहल: यूथ विंग की ओर से मात्र 11 रुपये में 301 व्रतियों को उपलब्ध कराई गई छठ पूजा ... रांची के विकास के लिए ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड पर जोर, CEED की रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन से निपटने क... सरायकेला के चर्चित सोनू कुमार हत्याकांड का खुलासा: मामूली बात पर दोस्त की गोली मारकर हत्या करने वाला... रांची के नगड़ी में रेलवे अंडरपास निर्माण का रास्ता साफ, डीआरएम और विधायक नवीन जायसवाल ने किया घटनास्... हरियाणा के सीएम नायब सैनी का बड़ा ऐलान: पंजाब में बीजेपी सरकार बनते ही 500 रुपये में मिलेगा एलपीजी स... हिसार में सनसनीखेज वारदात: पराली के तुड़े को लेकर हुए विवाद में पिकअप चालक की चाकू घोंपकर हत्या यमुनानगर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने 6 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत— ग्रामीणों का हंग... अंबाला छावनी में बन रहे पक्के छठ घाट का ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश झज्जर के ढाकला गांव में खूनी संघर्ष: बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की म...

किसानों के लिए आफत बना तूफान और बेमौसम बारिश, धान की खड़ी फसल को भारी नुकसान

29

रायपुर: बेमौसम बारिश और तूफान का दुष्प्रभाव सामने आ रहा है। लंबे तने वाले धान की खड़ी फसल खेतों में सो गई है। इससे कृषक चिंता में हैं। प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है। नईदुनिया की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि बनरसी से लेकर माना बस्ती में नहर के किनारे धान की खेती को बेमौसम बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है। किसान बताते हैं कि रुपया में चार आने का नुकसान तय है। जहां फसल सो गई है, वहां नुकसान ज्यादा होगा।

बनरसी के किसान मायाराम साहू बताते हैं कि तूफान के प्रभाव से हुई बारिश ने बेड़ा गर्क कर दिया है। खेत के निचले हिस्सों में अधिकांश फसल सो गई है। इसलिए भगवान का नाम लेकर लुआई (कटाई) कर रहे हैं। जहां फसल खड़ी भी है उसमें भी नीचे का धान सड़ रहा है।

किसान का कहना है कि नौ एकड़ जमीन पर धान की फसल लगाने वाले तीन भाइयों का परिवार की आय का मुख्य स्त्रोत खरीफ की धान फसल ही है। कुल फसल की एक चौथाई का नुकसान भी भारी पड़ने वाला है। फसल बीमा की राशि के बारे में पूछे जाने पर अनिभिज्ञता जताते हुए मायाराम कहते हैं कि अब तक किसी तरह का सर्वे नहीं हुआ है।

सोई फसल, पानी गिरा तो कुछ नहीं बचेगा

किसान का कहना है कि सोई फसल के नीचे की ज्यादातर उपज सड़ गई है। आगामी दिनों में यदि पानी गिरा तो फिर नुकसान की मात्रा बढ़ सकती है। इधर, कृषि विभाग के अनुसार बीमा कवरेज की शर्तों के अनुसार प्रभावित किसानों को उपज में आए अंतर का सर्वे कर मुआवजा घोषित किया जाएगा। कृषि,राजस्व व पंचायत विभाग मिलकर सर्वे प्रारंभ करेंगे।

बादल छाए रहेंगे, चिंता भी बढ़ी रहेगी

वहीं मौसम विभाग ने रायपुर व आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। इससे किसानों की चिंता बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि तेज धूप का दौर आने से नुकसान कम होता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.