Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-...

सिंगरौली: राजस्व दस्तावेज में छेड़छाड़ का मामला, SDM ने दिए आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश

31

सिंगरौली।मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के 29 गांवों की शासकीय भूमियों को राजस्व अभिलेखों में निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज करने के पुराने मामले में एसडीएम ने आपराधिक मामला पंजीबद्ध कराने के निर्देश दिए हैं. 4 सितंबर को देवसर एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने सरई,देवसर और बरगवां तहसीलदार को अंतिम स्मरण पत्र लिखा है. पत्र लिखकर एसडीएम ने तीनों तहसीलदारों को 7 दिवस में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है.

देवसर तहसील के कटौली निवासी अनुरोध शुक्ला ने देवसर,सरई और बरगवां तहसील के 29 गांवों की कुल 851.923 हेक्टेयर शासकीय भूमि को राजस्व अभिलेखों से छेड़छाड़ कर निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज करने की शिकायत कलेक्टर से की थी. शिकायत आवेदन में बताया गया था कि 2013 में तत्कालीन तहसीलदार ने सभी 29 ग्रामों की अवैध प्रविष्टियों को निरस्त करने के बाद भी मात्र 3 ग्रामों से संबंधित दोषियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया गया था।

लेकिन बांकी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों पर आपराधिक प्रकरण नहीं दर्ज कराया गया है.देवसर एसडीएम ने स्मरण पत्र में कहा है कि यदि 7 दिवस के भीतर यदि संबंधितों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं कराने की स्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों  को कार्यवाही के लिए  लिखा जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.