Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गर्मी में तालाब में नहाने गईं दो बहनों की डूबने से मौत, महुआ फूल बिनने की कहकर घर से निकलीं थीं

11

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पांड में दो सगी बहनों के तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिससे परिवार सहित गांव में मातम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांड निवासी रामसखा साहू की दोनों बच्चियां राशी पिता रामसखा साहू 11 वर्ष व रीना पिता रामसखा साहू 9 वर्ष घर से सुबह महुआ बीनने गई हुईं थी।

दोपहर दोनों बच्चियां गांव में बने तालाब में बाहर महुआ की टोकरी रखकर नहाने घुस गयीं जहां, ज्यादा गहरा पानी होने के कारण दोनों बहनो की डूबने से मौत हो गई। तालाब के बाहर महुआ से भरी टोकरी घण्टों बाद भी देखे जाने पर तालाब में बने मन्दिर में रह रहे पुजारी द्वारा जानकारी परिजनों को दी गई।

तब परिजनों द्वारा कुछ घंटे बाद बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया गया व उन्हें लगभग 2 बजे तालाब से बाहर निकाला गया व परिजनों द्वारा मझौली पुलिस को सूचना दी गई।सूचना उपरांत पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर मर्ग कायम करते हुए विवेचना में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.