Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अक्षय तृतीया से पहले महंगा हुआ सोना, 10 ग्राम के लिए देने होंगे इतने रुपये

18

अक्षय तृतीया से पहले गोल्ड के बाजार में रौनक देखने को मिल रही है. सोने की कीमतों में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. वायदा बाजार mcx पर 10 ग्राम सोना करीब 12,00 रुपये की तेजी के साथ 93224 पर कारोबार कर रहा है. 5 जून 2025 को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट में 1.29 प्रतिशत का चेंज देखा जा रहा है. वहीं, घरेलू मार्केट पर भी सोना 95,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. आइए आपको बताते हैं कि आपको घरेलू बाजारों में सोना खरीदने के लिए कितना रुपये देने होंगे.

जहां एक ओर फ्यूचर मार्केट में गोल्ड के दामों में तेजी जा रही है. वहीं, दूसरी घरेलू मार्केट में सोना रिकॉर्ड 95,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. गोल्ड में 2,020 रुपये की तेजी देखी जा रही है. आइए आपको बताते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव आज क्या हैं. 10 ग्राम गोल्ड खरीदने के लिए आपको कितने रुपये देने होंगे.

दिल्ली-मुंबई में गोल्ड के दाम

गुड रिटर्न्स की वेबसाइट के मुताबिक, आज दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 2,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये है. सोना राजधानी में 95,550 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. वहीं, अगर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें, तो वहां पर भी सोने की कीमतों में तेजी आई है. मुंबई में सोना महंगा हो गया है. वहां पर भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोना खरीदने के लिए आपको 95,400 रुपये देने होंगे.

लखनऊ और चेन्नई में सोने के भाव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सोने की कीमतों में उछाल आया है. गुड रिटर्न्स के मुताबित, लखनऊ में भी 10 ग्राम सोने की कीमतें भी 95,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. इससे साथ ही चेन्नई में सोने के भाव 95,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव के साथ कारोबार कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.