Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल...

मरीजों के साथ भेदभाव कर रहा AI, गरीबों को सलाह- न करवाएं MRI और CT Scan

36

जब से AI आया है तब से ज्यादातर सेक्टर में एआई पर निर्भरता बढ़ी है लेकिन क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आंख बंद कर पूरी तरह से भरोसा किया जा सकता है? ये एक बड़ा सवाल है, हाल ही में शोधकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए बताया है कि एआई कैसे मरीजों के बीच भेदभाव कर रहा है. शोधकर्ताओं ने एक स्टडी में पाया कि रोगी की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल एक जैसी मैडिकल कंडीशन के लिए अलग-अलग उपचार की सिफारिश करता है.

चौंक गए न, लेकिन ये सच है. बीमारी एक जैसी लेकिन अलग-अलग मरीजों को एआई अलग-अलग इलाज बता रहा है. शोधकर्ताओं ने नेचर मेडिसिन में बताया कि एक जैसी स्वास्थ समस्या होने के बावजूद, एआई मॉडल कभी-कभी रोगियों की व्यक्तिगत विशेषताओं के आधार पर निर्णय बदल लेता है, जिससे देखभाल, डायग्नोस्टिक टेस्टिंग, ट्रीटमेंट अप्रोच और मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन की प्राथमिकता प्रभावित होती है.

गरीबों को नहीं दे रहा टेस्टिंग की सलाह

उदाहरण के लिए, एआई की ओर से सीटी स्कैन या एमआरआई जैसे एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट की सलाह केवल हाई-इनकम वाले मरीजों को दी जाती है तो वहीं, कम आय वाले मरीजों को टेस्टिंग न कराने की सलाह दी देता है.

AI में क्रांति लाने की शक्ति

शोधकर्ताओं ने पाया कि ये समस्याएं स्वामित्व वाले और ओपन-सोर्स एआई मॉडल दोनों में देखी गई है. न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई स्थित इकान स्कूल ऑफ मेडिसिन के स्टडी को-लीडर डॉ. गिरीश नादकर्णी ने कहा, एआई में स्वास्थ्य सेवा में क्रांति लाने की शक्ति है, लेकिन केवल तभी जब इसका विकास और उपयोग जिम्मेदारी से किया जाए.

इकान स्कूल के ही सह-लेखक डॉ. इयाल क्लैंग ने कहा, यह पहचान करनी होगी कि ये एआई मॉडल कहां भेदभाव कर सकते हैं, हम एआई मॉडल के डिजाइन को परिष्कृत करने, निरीक्षण को मजबूत करने और ऐसी प्रणालियां बनाने के लिए काम करना होगा जो इस बात को सुनिश्चित करें कि मरीज सुरक्षित रहें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.