Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जिसने CSK के लिए 11 साल खून-पसीना एक किया, उसे धोनी ने बताया- गद्दार

30

सबकुछ करने के बाद अंत में सुनने को मिला गद्दार. धोनी ने यही कहा जब 11 साल तक CSK के लिए खून-पसीना एक करने वाले उस खिलाड़ी से उसका सामना हुआ. हम बात कर रहे हैं ड्वेन ब्रावो की, जिनके साथ मिलने पर धोनी की जो भी बातें हुई वो बस मस्ती-मजाक के तौर पर रहीं. मस्ती-मस्ती में ही धोनी ने उन्हें गद्दार कहा. दरअसल, IPL 2025 में CSK का अगला मैच KKR से है. इस मुकाबले के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चेन्नई पहुंची है. IPL 2025 में ब्रावो KKR के मेंटॉर हैं. बस यही वजह रही कि धोनी ने ब्रावो की खिंचाई कर दी और उन्हें मस्ती भरे लहजे में गद्दार बता दिया.

धोनी ने ब्रावो को कहा- गद्दार

ड्वेन ब्रावो और धोनी की चेन्नई में हुई मुलाकात का वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में ब्रावो को देखते ही धोनी को उन्हें गद्दार कहते देखा जा सकता है. ब्रावो CSK के प्रैक्टिस एरिया में आते हैं और जाडेजा को गले मिलते हैं. उसके बाद वो नेट्स के पास पहुंचते हैं, जहां धोनी बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे होते हैं. दोनों फिर एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं.

धोनी के कहने पर ही ब्रावो बने थे KKR के मेंटॉर

धोनी के ड्वेन ब्रावो काफी करीब है. दोनों में भाई-भाई जैसा रिश्ता है. दोनों ही इस रिश्ते की कद्र करते हैं, जिसका सबसे शानदार उदाहरण ये है कि IPL 2025 में मेंटॉर बनने के लिए KKR ने जब ब्रावो को अप्रोच किया था तो सबसे पहले उन्होंने धोनी से ही पूछा था. उनका ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ही उन्होंने KKR का ऑफर स्वीकारा था.

ब्रावो ने 11 साल CSK के लिए खून-पसीना किया एक

ड्वेन ब्रावो ने CSK के लिए साल 2011 में डेब्यू किया था. तब से वो IPL 2022 तक खेले. इन 11 सालों में वो चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे. ब्रावो ने 11 सालों में CSK के लिए खेले 130 T20 मैचों की 127 पारियों में कुल 154 विकेट अपने नाम किए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.