Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर...

दरवाजे पर लगे हुक्स पर ये चीजें टांगने से बचें, घर में आती नेगेटिव एनर्जी

47

इंदौर। घर में दरवाजे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। वास्तु के हिसाब से यह घर का मुख होते हैं, जिनके जरिए आपके पूरे घर में एनर्जी घूमती है, इसलिए वास्तु में दरवाजे का रंग और दिशा दोनों ही मायने रखती है। ऐसे में हम दरवाजों पर हुक्स भी लगाते और उन पर कुछ भी टांग देते हैं। वास्तु के अनुसार यह करना ठीक नहीं होता है।

इन हुक्स पर बिना सोचकर कुछ भी टांग देना घर में नेगेटिविटी को सीधा आमंत्रित करना होता है। ऐसा सामान नेगेटिव एनर्जी को सीधे पर अपनी ओर आकर्षित करता है। वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज दरवाजों के पीछे लगे हुक्स क्या नहीं टांगना चाहिए बताएंगे।

फटे-पुराने कपड़े ना टांगे

लोग अक्सर दरवाजे के पीछे लगे हुक्स पर अपने फटे पुराने कपड़े टांग देते हैं। उसको उन्ही पर टंगा हुआ भी छोड़ देते हैं। ऐसा इसलिए भी करते हैं कि जब उन कपड़ों की जरूरत होगी तो पहन लेंगे। इस तरह के फटे पुराने और गंदे कपड़े नहीं टांगने चाहिए। आप उनका इस्तेमाल नहीं करने वाले हैं तो उनको बाहर कर दें। ये फटे पुराने कपड़े नेगेटिव एनर्जी को घर में लेकर आएगी।

चाबी के छल्ले ना टांगे

घर में अक्सर हम दरवाजे के पीछे हुक्स पर चाबी के छल्ले जरूर टांग देते हैं, जिससे हम जब भी दरवाजे को खोलते हैं तो चाबी की या धातु की आवाज आती है। वास्तु शास्त्र में इस तरह की धातु की आवाज को ठीक नहीं माना गया है, क्यों कि यह नेगेटिव एनर्जी को लेकर आती हैं। इसलिए दरवाजे पर टकराने या फिर आवाज करने वाले किसी भी तरह की वस्तु को हुक्स ना टांगे।

सैंडल या फुटवियर ना टांगे

हम कई बार ऐसा भी कर देते हैं कि बाजार नए सैंडल या फुटवियर लेकर आए और उसके दरवाजे के पीछे हुक्स पर टांग दिया। ऐसा करना वास्तु शास्त्र के अनुसार ठीक नहीं माना जाता है। आपने भी ऐसा किया है या कर रहे हैं तो आगे से ध्यान रखें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.