Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल फाइनल वोटर लिस्ट: कितने वोटर्स के कटे नाम? जानें ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र का पूरा हाल राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- 'बयानबाजी न करें, माफी मांगें' नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 ह... कौन हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक? जिन पर गाजियाबाद में हुआ जानलेवा हमला, बेटे ने 5 के खिलाफ कराई FIR होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीज... ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक... जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका ... आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... बुरहानपुर के होली बाजार में मोदी-योगी पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी कलयुगी पोते की करतूत: बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर

चलती ट्रेन में यात्री ने लड़की को दबोचा, टॉयलेट में ले जाकर किया रेप, परिवारवालों के साथ जा रही थी

14

तेलंगाना में चलती ट्रेन के टॉयलेट में एक लड़की से कथित तौर पर रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने राजकीय रेलवे पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक पीड़िता का सहयात्री था. घटना तीन अप्रैल की सुबह की है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है.

घटना की जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने परिजनों के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी. गुरुवार की सुबह वह ट्रेन के टॉयलेट में गई थी. आरोपी युवक भी उसके पीछे पहुंच गया. आरोप है कि 20 वर्षीय आरोपी उसके साथ टॉयलेट में जबरन घुस गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने इसकी शिकायत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने पकड़ा आरोपी युवक

पुलिस के अनुसार, पीड़िता जब टॉयलेट के लिए गई तो आरोपी ने उसका पीछा किया और उसका रेप किया.जीआरपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सिकंदराबाद रेलवे पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच जारी है. चलती ट्रेन में हुई इस वारदात से पीड़िता दहशत में है. उसके परिजन घटना से नाराज हैं आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

आबरू बचाने के लिए ट्रेन से कूदी महिला

ऐसा ही एक अन्य मामला 22 मार्च को सामने आया. जब23 वर्षीय महिला उस समय घायल हो गई जब वह एक व्यक्ति से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूद गई. आरोप है कि आरोपी व्यक्ति ने महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने की कोशिश की थी. उससे बचने के लिए पीड़िता चलती ट्रेन कूद गई. बताया जा रहा है कि सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से मेडचल जाने वाली एमएमटीएस (मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम) ट्रेन के महिला कोच में पीड़िता अकेले यात्रा कर रही थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.