Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘अगली बार तो माथे पर मारूंगा गोली, बता देना…’, मुजफ्फरनगर में BJP नेता के होटल पर बदमाशों ने की फायरिंग

32

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हाइवे पर बीजेपी नेता के होटल पर कई राउंड फायरिंग करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो कार सवार बदमाशों ने बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व मंत्री नीतीश मलिक के होटल पर कई राउंड फायरिंग की. फायरिंग के दौरान वहा पर खाना खा रहे लोगो में दहशत फैल गई. फायरिंग करने वाले बदमाश धमकी देकर गए है कि जब नीतीश मलिक आए तो बता देना कि अगली गोली उसके माथे पर ही मारी जाएगी. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. पुलिस घटना की जांच की बात कह रही है.

बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री नीतीश मलिक का मुजफ्फरनगर हाइवे के पास पंचेड़ा में संगम होटल है. बीती रात एक स्कार्पियो में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने होटल पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस दौरान वहां पर खाना खा रहे लोगों में दहशत फैल गई. गोली चलाने वाले लोगों ने अपने मुंह रुमाल से ढके हुए थे. होटल पर महिलाएं भी थी जो इस घटना के बाद काफी डर गई. फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर धमकी देकर गए हैं कि अगली बार उसके माथे पर गोली मारी जाएगी.

फायरिंग का वीडियो वायरल

बदमाशों ने धमकी देते हुए कहा कि उसको बता देना, अगली बार उसके माथे में गोली मारूंगा. बदमाशों की धमकी वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. हमलावर कौन थे उनकी अभी पहचान नहीं हो सकती है. फिलहाल पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले में जांच करने की बात कह रहे हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तारकियाजाएगा.

जांच में जुटी पुलिस

वहीं एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाइवे पर बने एक होटल पर बदमाशों द्वारा फायरिंग करने की सूचना मिली थी. बदमाश स्कॉर्पियो से होटल पर पहुंचे थे. जिस होटल पर फायरिंग की गई वो बीजेपी नेता का है. घटना का वीडियो सामने आने पर बदमाशों की पहचान की जा रही है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.