Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बोर्ड एग्जाम में छात्र ने भगवान कृष्ण के लिए लिखी एप्लीकेशन, एक छात्र ने लिखा अगर फेल किया तो दूंगा बुरी दुआ

28

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद अब मूल्यांकन का काम चल रहा है। मूल्यांकन के दौरान बच्चों की कॉपी में अजब गजब उत्तर मिले हैं, जिन्हें पढ़कर शिक्षक भी हैरान हो गए। दसवीं कक्षा के एक छात्र ने अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिका में पास होने के लिए भगवान श्री कृष्ण को ही एप्लीकेशन लिख दी।

एक छात्रा ने लिखा कि आप सर हो या मैडम मुझे पास कर देना नहीं तो मेरे घर वाले मेरी शादी कर देंगे। एक छात्र ने लिखा कि अगर मुझे फेल किया तो मैं बुरी दुआ दूंगा। आपको बता दें कि प्रशासन की निगरानी में तीन चरणों में बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।

केंद्र के सह मूल्यांकन प्रभारी तारा सिंह का कहना है कि इस बार ट्रेनिंग में खास निर्देश मिले थे और उन्हें बताया गया था कि किस तरह मूल्यांकन करना है और शिक्षकों को पहले ट्रेनिंग देना है, फिर शिक्षक कॉपी चेक करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.