Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हमका जमकर पीनी है! एक के साथ एक फ्री ऑफर, लोग दुकान से ले गए पेटी पैक शराब

28

उत्तर प्रदेश में नोएडा के बाद अब मुजफ्फरनगर में शराब की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. शराब की दुकानों के बाहर लंबी लाइन लगी हुई हैं. हर प्रकार की शराब की बोतल के साथ एक बोतल फ्री का ऑफर मिल रहा है. जिसे लोग काम छोड़कर शराब खरीदने के लिए लाइन में लग गए हैं. दरअसल नई दुकानों के आवंटन को लेकर शराब बेचने वाले स्टॉक को क्लियर कर रहे हैं. जिसकी वजह से शराब की बिक्री पर छूट दी जा रही है.

दरअसल में मुजफ्फरनगर में शराब की दुकानों पर ग्राहकों का जनसैलाब उमड़ा हुआ है. दुकानदार ग्राहकों को एक के साथ एक फ्री बोतल दी जा रही है. जिसके चलते शराब दुकानों के बाहर भारी हलचल देखी जा रही है. शराब प्रेमियों को जानकारी मिलते ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ आउट ऑफ़ कंट्रोल हो गई है. दुकानदारों को 31 मार्च तक स्टॉक क्लियर करना है. 1 अप्रैल से पुराने शराब विक्रेताओं को शराब बीचने की इजाजत नहीं होगी.

काम छोड़ खराब खरीदने पहुंचे लोग

जानकारी के मुताबिक, हर प्रकार की शराब की बोतल के साथ एक बोतल फ्री का ऑफर दिया जा रहा है. लोग काम छोड़कर खरीदारी में जुट गए हैं. दरअसल, स्टाक को क्लियर करने के लिए शराब विक्रेताओं ने ग्राहकों के लिए ये ऑफर दिया है. कहीं पर शराब की बोतल की कीमत आधी कर दी गई है. इसकी बड़ी वजह 1 अप्रैल से नए आवंटन होना मानी जा रही है.

बोरियों में भरकर ले जाते शराब

गाहक ब्रांडेड शराब से लेकर नॉर्मल शराब की पेटी बोरियो में भरकर ले जाते नजर आए. शराब की दुकानों के बाहर भारी भीड़ जुट गई है. देखने में ऐसा लग रहा है जैसे दुकानों के बाहर कोई मेला लग गया हो. वहीं एक के साथ एक फ्री शराब बोतल के ऑफर में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस लगानी पड़ी है. मुजफ्फरनगर सिटी की ज्यादातर शराब की दुकानों परऑफरबोर्डलगाए गए हैं .

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.