Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

इंजीनियरिंग छात्र ने हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लैपटॉप में मिला सुसाइड नोट

42

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक छात्र ने हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना शुक्रवार की है, वॉर्डन ने शव को देखकर मैनेजमेंट को जानकारी दी जिसके बाद छात्र के लैपटॉप में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि किसी के दबाव में आकर काफी रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। बीई कंप्यूटर साइंस ब्रांच में वैभव वर्मा सेकंड ईयर का छात्र था। यह घटना राघौगढ़ की जेपी यूनिवर्सिटी की है।

हॉस्टल की बिल्डिंग के पांचवी मंजिल पर छात्र का मोबाइल भी मिला है, छात्र उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और यहां पर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और छात्र के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है, परिजन यूपी से गुना के लिए रवाना हो गए हैं और पुलिसने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.