Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

‘छावा’ के औरंगजेब से मिले AIMIM नेता वारिस पठान, बोले- अगर ये रोल किसी मुस्लिम ने निभाया होता तो…

32

मुगल शासक औरंगजेब को लेकर हो रहे विवाद के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता वारिस पठान ने ‘छावा’ फिल्म में औरंगजेब का रोल करने वाले एक्टर अक्षय खन्ना से मुलाकात की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है.

वारिस पठान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. फोटो में उनके साथ अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आज ‘छावा’ फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना से मुलाकात हुई.”

वारिस पठान ने और क्या कुछ कहा?

वारिस पठान ने आगे लिखा, “अगर ये रोल ‘छावा’ में किसी मुस्लिम एक्टर ने निभाया होता तो अब तक क्या से क्या हो जाता.” औरंगजेब को लेकर जारी विवाद के बीच सामने आया वारिस पठान का ये पोस्ट चर्चा में आ गया है.

‘छावा’ में अक्षय खन्ना के साथ विकी कौशल भी नजर आए हैं. ये फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित है और विकी ने इसमें लीड रोल किया है. रश्मिका मंदाना ने संभाजी महाराज की पत्नी का किरदार निभाया है. ये फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई उसके बाद से हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है. फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और बंपर कमाई भी हो रही है.

‘छावा’ ने अब तक कितनी कमाई की?

‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करके रख दिया. सैकनिल्क के अनुसार 35 दिनों में ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 572.85 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. इसी के साथ इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ‘एनिमल’ और ‘गदर 2’ समेत औ भी कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

दुनियाभर में ‘छावा’ अब तक 773 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. इसी के साथ ये साल 2025 की भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. ये विकी कौशल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. इससे पहले उनकी किसी भी फिल्म ने इतनी ज्यादा कमाई नहीं की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.