Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दमोह में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़, एएसआई को लगी गोली

28

दमोह।  मध्य प्रदेश के दमोह जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और आदतन अपराधी के बीच झड़प हो गई। जिसमें जबलपुर नाका पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई आनंद अहिरवाल के हाथ में गोली लगी है। पुलिस की फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। दमोह पुलिस अधीक्षक ने बताया कासिम कुरैशी कई मामलों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था जो लंबे समय से फरार चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को उसके राजनगर में होने की सूचना मिली।

मुखबिर ने बताया था कि कासिम के पास हथियार भी है। पुलिस ने घेराबंदी सरेंडर करने की चेतावनी दी। लेकिन कासिम ने एक के बाद एक दो फायर किए। एक गोली एएसआई अहिरवाल के हाथ में लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया।

एएसआई आनद आहरवाल का जबलपुर मेडिकल कॉलेज और आरोपी कासिम को सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कासिम कुरैशी पर 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गो-हत्या, विस्फोटक अधिनियम, लूट, डकैती और हत्या का प्रयास शामिल हैं। कासिम कोतवाली और देहात थाना के कुछ मामलों में फरार था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.