Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

अमृतसर में मंदिर पर हमला, बाइक पर आए दो लोगों ने फेंका ग्रेनेड

18

अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर बाइक सवार दो युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया. अब इस हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. जानकारी मुताबिक देर रात 12:35 के करीब यह हमला हुआ. जिस मंदिर पर यह हमला हुआ है, वह अमृतसर के खंडवाला इलाके में ठाकुरद्वारा मंदिर है. हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

मंदिर पर जब यह हमला हुआ तब मंदिर के पंडित भी अंदर सोए हुए थे लेकिन गनीमत यह रही की मंदिर के पंडित बाल बाल बच गए. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है की मोटरसाइकिल पर दो नौजवान आते हैं, जिनके हाथ में एक झंडा भी है, जो कि कुछ सेकंड मंदिर के बाहर खड़े होते हैं और कोई चीज मंदिर की तरफ फेंकते हैं.

जैसे ही वह वहां से भागते हैं इसके तुरंत बाद मंदिर पर एक बड़ा ब्लास्ट होता है. जिस मंदिर पर यह हमला हुआ है, वह अमृतसर के खंडवाला इलाके में ठाकुरद्वारा मंदिर है.

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हमला, 5 घायल

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला किया गया है. एक अज्ञात व्यक्ति ने पांच लोगों पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे सभी घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपी की पहचान हरियाणा निवासी जुल्फान के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है.

पंजाब पुलिस के मुताबिक, घायलों में दो लोग मंदिर के सेवादार और तीन श्रद्धालु हैं. घायलों में बठिंडा के एक सिख युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका अमृतसर के श्री गुरु रामदास आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में इलाज चल रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.