Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

तीन राज्यों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत..! विदेशों में भी दिखा जश्न का माहौल, PM मोदी का फ्लेक्स रखकर दी बधाई

40

भोपाल। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। अब तक के रुझानों में मध्य प्रदेश में भाजपा 166 पार पहुंच गई है और राजस्थान में भी बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा जीतती दिख रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में आती नजर आ रही है। एमपी से शिवराज सिंह चौहान की विदाई का रास्ता देख रहे विरोधियों को भी करारा जवाब मिला है। बीजेपी ने एमपी में ऐसा खेल दिखाया है कि कांग्रेस की रातों की नींद उड़ चुकी है। कांग्रेस को केवल 66 सीटों से संतोष करना पड़ा।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में अपना मुख्य चुनावी नारा ‘एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी’ दिया था। साथ ही मोदी ने राज्य की जनता को अपनी गारंटी भी दी। यानी चुनाव मोदीमय हो गया और जनता ने भी इस पर अपनी मुहर लगाकर भाजपा के माथे पर बड़ी जीत का सेहरा बांध दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार्यकर्ता भाव से अथक मेहनत और लाडली बहना योजना इस पूरी रणनीति का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

तीन राज्यों में बीजेपी की जीत का जश्न देखा गया है। अमेरिका के टेम्पा फ्लोरिडा में भारतीय जनता पार्टी की जीत का जश्न मनाया गया। यहां पर अप्रवासीय भारतीयों ने मिलकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इतना ही नहीं PM मोदी का फ्लेक्स रखकर बधाई भी दी। चिरमिरी निवासी चंद्रकांत पटेल ने कार्यक्रम की तस्वीरें भेजी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.