Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...

पंजाब के इन परिवारों की बढ़ेंगी मुश्किलें, 1 जनवरी से लेकर 31 मार्च तक…

39

लुधियाना : खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ईस्ट सर्कल की कंट्रोलर मैडम शिफाली चोपड़ा की अगवाई वाली टीम द्वारा “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” से जुड़े 90 फ़ीसदी परिवारों तक फ्री गेहूं पहुंचने का काम निपटा लिया गया है l

यहां बताना उचित होगा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना सहित “अंतोदय अन्न योजना” ( ए.ए.वाई) से जुड़े गरीब और जरूरतमंद परिवारों को 1 जनवरी से लेकर 31 मार्च तक के 3 महीनो की फ्री गेहूं वितरण करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न टीमों द्वारा लुधियाना जिले से संबंधित 1800 के करीब राशन डिपो होल्डरो के मार्फत योजना का लाभ घर-घर तक पहुंच जाने के लिए बड़े प्रयास किया जा रहे हैं जिसके लिए सरकार द्वारा 31 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया l मामले संबंधी जानकारी साझा करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग वेस्ट सर्कल के कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक लाभ पात्र को अपने हिस्से की बनती गेहूं लेने के लिए राशन डिपुओ पर पहुंचने की अपील की जा रही है ताकि कोई भी गरीब और जरूरतमंद परिवार सरकार की बहुमूल्य योजना से वंचित न रह सके l

कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा ने लाभ पात्र परिवारों को जागरुक करते हुए बताया कि सरकार द्वारा राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक मेंबर को प्रति महीना 5 किलो के हिसाब से जनवरी से लेकर मार्च तक के 3 महीनो की 15 किलो ग्राम गेहूं बिल्कुल फ्री दी जा रही है चीमा ने बताया कि लुधियाना जिले से संबंधित ईस्ट और वेस्ट इलाकों में कुल 4.45 लाख राशन कार्ड धारको के 16,74724 मेंबर दर्ज है l उन्होंने बताया कि वेस्ट सर्कल से संबंधित 85 फ़ीसदी से अधिक परिवार अपने हिस्से का अनाज ले चुके हैं जबकि अन्य रहते हैं परिवारों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा  31 मार्च से पहले गेहूं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है यहां एक सवाल के जवाब में कंट्रोलर सरताज सिंह सीमा ने कहा कि 31 मार्च के बाद बाकी बचे परिवारों को अपने हिस्से की गेहूं लेने में भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ सकता है l

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.