Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बाथरूम गई पत्नी, पीछे से पति ने मोबाइल पर लगा दी ऐसी सेटिंग, पता चलते ही बेलन से खूब पिटा, बोली- ये आदत कब छोड़ोगे?

37

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शक के चलते एक पति ने ऐसी हरकत कर दी, जिसका पता लगने के बाद पत्नी ने उसे खूब पीटा. डर के मारे पति थाने पहुंचा. वहां जाकर उसने पुलिस से कहा- मुझे मेरी बीवी से बचाओ. पुलिस ने उसकी पत्नी को थाने बुलाया. पत्नी ने पति की हरकत बताई तो पुलिस भी दंग रह गई. एक घंटे तक थाने में बहसबाजी चलती रही. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों में समझौता करवाया.

दरअसल, कानपुर के बिठूर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग ऐप इंस्टाल कर दी थी. जब पत्नी को इस बारे में पता चला तो उसने गुस्से में आकर बेलन से पति की जबरदस्त कुटाई कर डाली. इसके बाद पति थाने पहुंचा तो पत्नी ने वहां भी उसको ट्रेलर देना शुरू कर दिया. आखिरकार पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया.

मंधाना में फैक्ट्री में काम करने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता है. उसे शक था कि जब वह फैक्ट्री चला जाता है तो उसकी पत्नी मोबाइल पर किसी से बात करती है. शायद उसका किसी से अफेयर है. इसी को लेकर उसने अपने दोस्त से मोबाइल में रिकॉर्डिंग का सिस्टम समझा, फिर जब एक रोज पत्नी बाथरूम गई तो चुपचाप पत्नी के मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग ऐप इंस्टाल कर दिया. इसके बाद उसने यह सोचकर मोबाइल चुपचाप पत्नी के पास रख दिया कि पत्नी जिससे भी बात करेगी, उसकी रिकॉर्डिंग सुनने को मिल जाएगी.

फिर खुद वो फैक्ट्री में ड्यूटी पर चला गया. जब लौटकर आया तो उसका दिमाग सीधे पत्नी के मोबाइल पर गया. वह पत्नी का मोबाइल लेकर छत पर गया और दिनभर में किस-किस से बात हुई, उसकी रिकॉर्डिंग सुनने लगा. इधर घर में मोबाइल न मिलने पर पत्नी उसको ढूंढ़ते हुए छत पर पहुंच गई. पत्नी ने देखा कि पति मोबाइल में रिकॉर्डिंग सुन रहा है.

बेलन से कर दी पति की कुटाई

इसको लेकर दोनों में बहस हो गई. पत्नी का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने बेलन उठाकर पति की कुटाई कर दी और घर से निकाल दिया और कहा कि अब घर में घुसना मत. पत्नी की पिटाई से डरा पति सीधे बिठूर थाने पहुंचा, जहां उसकी कंप्लेंट सुनते ही थानेदार भी असमंजस में पड़ गए कि वे इसकी रिपोर्ट लिखें या उसके परिवार में समझौता कराएं, क्योंकि अगर पति की रिपोर्ट लिख लेते हैं तो पत्नी पर कार्रवाई करनी पड़ती, फिर दोनों का साथ रहना मुश्किल था.

मोबाइल से डिलीट करवाई ऐप

ऐसे में थानेदार ने उसकी पत्नी को थाने बुलवाया. जहां दोनों को सामने बैठाकर एक दूसरे की शिकायत सुनी. पत्नी ने आरोप लगाया कि पति मुझ पर शक करते हैं. इस दौरान करीब 1 घंटे की पंचायत के बाद थानेदार ने पति को समझाया कि तुम पत्नी पर शक मत करो, उसका मोबाइल छूना गलत है. उस पर विश्वास करो. इस दौरान पति ने अपनी गलती मान ली, जिसके बाद दोनों को राजी खुशी घर भेज दिया गया. थानेदार ने अपने सामने मोबाइल में जो कॉल रिकॉर्डिंग ऐप इंस्टाल की गई थी, उसे डिलीट करवा दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.