Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

मस्जिद से नमाज पढ़कर लौटा युवक, घर से बुलाकर पिता के सामने कर दी हत्या… भोपाल में वारदात से तनाव

17

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकले युवक की हत्या से सनसनी फैल गई. दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने उसके पिता के सामने ही उसे चाकू से गोद डाला. तीनों आरोपी युवक और मृतक एक ही मौहल्ले के रहने वाले हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

घटना भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र के बीडीए क्वार्टर की है. मृतक 22 वर्षीय अदनान है, जो टू व्हीलर मैकेनिक था. परिजनों ने बताया कि अदनान पास की मस्जिद से नमाज पढ़ कर घर पहुंचा था. तभी घर के पास रहने वाले शुभम, राज और लक्की ने पहले उसे घर से बुलाया, फिर उसके साथ मारपीट की. उसके बाद आरोपियों ने अदनान के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गया. उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

मस्जिद से नमाज पढ़कर लौटा

घटना के मुताबिक, सोमवार की रात अदनान मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस लौटा था. करीब 9:45 बजे मोहल्ले के ही रहने वाले शुभम राज और लक्की उसके घर पहुंचे. किसी बात को लेकर बातचीत के बहाने उसे बुलाया. तभी अदनान के पिता अब्दुल जलाल ने उनसे यहीं बात करने को कहा. फिर भी आरोपी अदनान को बात करने के बहाने अपने साथ ले गए. घर के कुछ दूर जाते ही शुभम और उसके साथियों ने अदनान पर चाकू से वार कर दिया.

पिता के सामने कर दी हत्या

बेटे पर हमला होता देख पिता की चीख निकल गई, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. चाकू लगने से अदनान काफी घायल हो गया. गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया. जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल अभी स्पष्ट नहीं है कि किन कारणों के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीम लगाई गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.