Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Power Update: रांची के कई हिस्सों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विभाग ने जारी की जरूरी... Garhwa News: सीएम हेमंत सोरेन की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बीजेपी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवा... Sadar Hospital Giridih: युवती के पीछे पड़े मजनू की अस्पताल में हुई खातिरदारी, नगर थाना पुलिस ने बचाय... Jharkhand BJP News: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, एयरपोर्ट पर ... Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ...

भिखारियों की फौज इकट्ठी कर रहे… बीजेपी नेता प्रहलाद पटेल बोले-लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है

87

मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का एक बयान काफी सुर्खियों में है. प्रहलाद पटेल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें, वह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनता के मांग पत्रों को ही भीख करार दे दिया. प्रहलाद पटेल ने कहा कि अब तो लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है. नेता आते हैं, एक टोकना (टोकरी) तो कागज मिलते हैं उनको.

मंच पर माला पहनाएंगे और एक पत्र पकड़ा देंगे. यह अच्छी आदत नहीं है. लेने की बजाय देने का मानस बनाएं. मैं दावे से कहता हूं आप सुखी होंगे और एक संस्कारवान समाज को खड़ा करेंगे. दरअसल, राजगढ़ जिले के सुठालिया ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता की मांगों को भीख तक कह दिया.

समाज को कमजोर कर रहे

मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि भिखारियों की फौज इकट्ठी करना, समाज को मजबूत करना नहीं है. समाज को कमजोर करना है. मुफ्त की चीजों के प्रति जितना आकर्षण रखते हैं, यह वीरांगनाओं का सम्मान नहीं है. किसी शहीद का सम्मान तब है, जब हम उसके चरित्र के साथ जीने की कोशिश करें”

प्रहलाद पटेल ये इस बयान के बाद कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रहलाद पटेल के बयान पर पलटवार किया है और उसे सत्ता का अहंकार बताया है. उमंग सिंघार ने कहा कि गरीब जनता न्याय के लिए आती है वो भिखारी नहीं हो सकती.

जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि प्रदेशवासियों, भाजपा का अहंकार अब जनता को भिखारी भी कह रहा है! यह दुख में डूबे लोगों की उम्मीद और आंसुओं का भी अपमान है. ये चुनाव में झूठे वादे करते हैं और फिर मुकर जाते हैं. जनता जब इन्हें वादों की याद दिलाती है, तो उस भिखारी कहने से भी नहीं चूकते. अच्छी तरह से याद रखना, भाजपा के ऐसे कई चेहरे कुछ समय बाद, फिर आपकी चौखट पर वोटों की भीख मांगने आएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.