Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...

पहले पीटा, फिर सेल्समैन को टांग ले गए बदमाश; शराब दुकान में बदमाशों का तांडव

51

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित शराब दुकान से बदमाशों ने एक सेल्समैन का अपहरण कर लिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. रात 9 बजे कुछ लोग शराब दुकान पर पहुंचे और मुफ्त में शराब की मांग की. सेल्समैन ने देने से इनकार किया, तो बदमाशों ने उनको धमकी दी और वहां से चले गए. लेकिन कुछ घंटे बाद, रात 11 बजे के करीब, वही बदमाश फिर लौटे और दुकान के दोनों सेल्समैन के साथ मारपीट की. इसके बाद आरोपियों ने एक सेल्समैन का अपहरण करके फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही दमोह पुलिस घटना स्थल पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपहरणकर्ताओं की पहचान करने की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक, कुछ बदमाश नामजद हैं और उन्हें दूसरा सेल्समैन पहचानता है.

क्या बोले थाना प्रभारी?

थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि सेल्समैन को बचाने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. साथ ही, आरोपियों तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पीड़ित सेल्समैन को सुरक्षित छुड़ा लिया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. लोगों में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. पुलिस प्रशासन पर भी अपराधियों को जल्द पकड़ने का दबाव बना हुआ है. फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और जल्द ही इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आ सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.