Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भूकंप के झटके, 3.8 रही तीव्रता

12

जम्मू-कश्मीर में रविवार को भूकंप के झटकों से धरती हिल गई. रविवार (23 फरवरी) रात करीब 20:47 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर3.8 नापी है. वहीं भूकंप का केंद्र कुपवाड़ा, जम्मू और कश्मीर बताया जा रहा है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया और वो अपने घरों से बाहर निकल आए. वैसे ये कोई पहला मौका नहीं हा जब कुपवाड़ा में भूकंप आया हो, इससे पहले भी कई बार यहां भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं.

वहीं इससे पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को ही भूकंप के झटके झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 बताई गई थी. वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था. हालांकि इस भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

इससे पहले भूकंप से कांपा था दिल्ली-एनसीआर

बीते एक हफ्ते के अंदर ये तीसरा मौका है जब देश में भूकंप आया है. हाल में दिल्ली एनसीआर में जोरदार भूकंप आया था, जिसका केंद्र दिल्ली रहा था. सुबह करीब 5:36 बजे आए इस भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और वो अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए. ये भूकंप उस समय आया था जब ज्यादातर लोग सो रहे थे. उसी दौरान अचानक से जमीन हिलने लगी और लोग डर गए. रिक्टर स्केल पर में भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई थी.

जानमाल का नहीं हुआ कोई नुकसान

वहीं भूकंप गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी इसका असर देखने को मिला था. स भूकंप का केंद्र धौला कुआं, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में था और इसकी गहराई सिर्फ 5 किलोमीटर थी. हालांकि इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था. भूकंप इतना तेज था कि काफी देर तक धरती हिलती रही.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.