Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘मां हमसे नहीं, भाइयों से प्यार करती है’, मथुरा में नाराज दो बहनों ने छोड़ दिया घर; तलाश में जुटा परिवार

25

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो बहनों ने मां से नाराज होकर घर छोड़ दिया. दोनों बहनों ने लिखा कि मां हमसे प्यार नहीं करती हैं. वह दोनों छोटे भाइयों से प्यार करती हैं. इसलिए हम घर छोड़कर जा रहे हैं. दो सगी बहनों ने मां से रूठकर घर छोड़ दिया और रेलवे स्टेशन पर जाकर एक ट्रेन में बैठ गई. काफी देर तक बेटियां नहीं दिखने पर परिजनों ने तलाश की तो कापी में लिखा उनका पत्र मिल गया. इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए. बेटियों के लापता होने से पिता की तबीयत बिगड़ गई. उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

रेलवे के गेटमैन राजेंद्र मीना परिवार के साथ रेलवे आवास कालोनी में रहते हैं. 16 फरवरी को पत्नी ने 14 वर्षीय वर्षा और 12 वर्षीय शिवानी को किसी बात को लेकर फटकार लगा दी. इससे दोनों बहनें रूठ गईं. दोपहर 12 बजे घर से लापता हो गईं. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा. इसके बाद घर में बच्चों की कापी चेक की गई तो उसमें एक संदेश लिखा मिला. इसे पढ़कर सभी के होश उड़ गए.

मां से नाराज होकर छोड़ा घर

पत्र में लिखा था कि मम्मी हमसे प्यार नही करती हैं, दोनों छोटे भाइयों से करती हैं. इसलिए वह घर छोड़कर जा रही हैं. इसके बाद परिजनों ने आसपास के साथ ही रेलवे स्टेशन पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे खंगाले. इसमें दोनों बच्चियां दोपहर 12 बजकर 37 मिनट पर मथुरा-भिवाड़ी पैसेंजर पर चढ़ती हुई दिखाई दी. परिजनों ने संभावना जताई कि वह हिंडौन या गंगापुर सिटी में उतरकर घर गई होंगी, लेकिन वह नहीं पहुंची. बेटियों के लापता होने पर पिता राजेंद्र मीना की तबीयत भी बिगड़ गई. उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई.

दोनों लड़कियों की तलाश में जुटी पुलिस

इंस्पेक्टर देवपाल सिंह पुंडीर ने कहा कि दोनों बेटियों के मथुरा के बाद अलवर जंक्शन पर फुटेज मिले हैं. टीमें लगी हुई हैं, जल्द ही तलाश कर ली जाएगी. इधर परिजनों ने इंटरनेट मीडिया में भी दोनों बच्चियों के फोटो प्रसारित करके लोगों से ढूंढवाने में मदद करने की गुहार लगाई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.