Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

टायर में हवा भरी, फिर उठाने लगा, तभी हो गया धमाका… ड्राइवर की मौत

22

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में ट्रेलर ट्रक में हवा भरते समय एक बड़ा हादसा हो गया. टायर में हवा भरने के बाद जब चालक उसे उठाने लगा तभी टायर तेज धमाके के साथ फट गया. इस दर्दनाक हादसे में चालक बुरी तरह घायल हो गया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बाराबंकी जिले में रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास एक पंचर बनाने की दुकान पर घटना हुई. जानकारी के मुताबिक, यहां एक ट्रेलर ट्रक चालक टायर में हवा भरवा रहा था. हवा भरने के बाद जैसे ही चालक ने टायर को उठाने की कोशिश की, तभी अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया.

टायर फटने से चालक की मौत

तेज धमाके की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए. जब उन्होंने चालक को घायल अवस्था में देखा तो तुरंत उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने चालक को देखा इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

चालक की पहचान में जुटी पुलिस

हादसे के बाद इसकी सूचना रामसनेहीघाट कोतवाली पुलिस को दी गई. घटना की सूचना पर रामसनेहीघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच के साथ मृतक चालक की पहचान करने में जुटी है, पुलिस जानकारी कर रही है कि ट्रक चालक कहां का रहने वाला है.

धमाके के दौरान गई जान

वहीं एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रक का टायर फटने के बाद हुए धमाके में चालक के घायल होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायल को लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. चालक की पहचान के लिए पुलिस टीम जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.