Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पत्नी को याद नहीं शादी की तारीख, कोर्ट ने खारिज कर दिया तलाक का केस; क्या है मामला?

34

चलिए शादी की तारीख बताइए…उत्तर प्रदेश की कानपुर कोर्ट ने एक महिला से ये सवाल पूछा. महिला इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई. इसके बाद कोर्ट ने उसकी ओर से दायर मुकदमे को खारिज कर दिया. महिला ने अपने पति से तलाक और दस लाख रुपए गुजारा भत्ता देने का मुकदमा दर्ज करवाया था. केस पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि जब शादी की तारीख ही याद नहीं है तो खर्च के लगाए गए दस्तावेज को कैसे सही माने.

महिला का आरोप था कि जिस युवक को बैंक का बाबू बताकर शादी की गई थी, शादी के बाद पता चला कि वह बैंक में चपरासी है. कानपुर की पारिवारिक कोर्ट में महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले कम दहेज की बात कहकर प्रताड़ना करते थे, जबकि शादी में दस लाख रुपए खर्च हुए थे. अपने दावे के समर्थन में महिला ने दस्तावेज भी लगाए थे.

महिला को शादी की तारीख भी याद नहीं थी

अधिवक्ता अनूप शुक्ला ने बताया कि महिला ने जिरह के दौरान यह स्वीकार किया कि उसको शादी की तारीख याद नहीं है. महिला ने यह भी स्वीकार किया कि उसका पति तो उसको रखना चाहता है, लेकिन वो खुद नहीं रहना चाहती. महिला ने अपने गुजारा भत्ते के दावे में खर्चे के दस्तावेज लगाए थे. इस पर कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जब आपको शादी की तारीख याद नहीं है, तो कैसे मान लिया जाए कि यह दस्तावेज सही है. कोर्ट ने यह कहते हुए मुकदमे को खारिज कर दिया.

पति पर लगाया था मारपीट का आरोप

महिला ने अपने पति के ऊपर यह आरोप भी लगाया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है. लेकिन इस सम्बन्ध में कोई भी शिकायत पुलिस में नहीं की गई थी. इसको आधार मानते हुए कोर्ट ने यह दलील भी खारिज कर दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.