Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

होने वाली थी विदाई, पहुंच गया पहला पति, अब बिना दुल्हन के लौटी बारात; जानिए पूरा मामला

13

उत्तर प्रदेश के कानपुर की एक शादी उस समय हड़कंप मच गया है, जब बारातियों को इस बात का पता चला कि दुल्हन की पहले ही शादी हो चुकी है. महिला की शादी पूरी विधि विधान के साथ हुई, लेकिन विदाई से पहले ही उसका पहला पति गेस्ट हाउस में आ गया. बताया जा रहा है कि महिला की पहली शादी 3 पहले हुई थी. हालांकि, विवाद के चलते उन्होंने एक साथ रहना बंद कर दिया था.

कानपुर के चकेरी थाने के तहत आने वाले बारात को एक गेस्ट हाउस में रुकवाया गया. शादी पूरी विधि-विधान से हुई, लेकिन सुबह होते-होते महिला का दूसरा पति गेस्ट हाउस में पहुंच गया. पहले पति को देखते ही पत्नी और उसके परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. पहले पति ने बताया कि 3 साल पहले उसकी महिला से कोर्ट मैरिज हुई थी. हालांकि, कुछ महीने पहले विवाद के चलते उसने उसे छोड़ दिया था.

दूल्हे के साथ जाने से किया मना

इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी. पहले से शादीशुदा होने की जानकारी होते ही दूसरे दूल्हे और उसके परिवार वाले जमकर हंगामा काटने लगे. मौके पर विवाद को बढ़ता देख पहले पति ने पुलिस बुला ली. काफी देर तक चले विवाद के बाद महिला ने पहले पति ने शादी करने की बात स्वीकार कर ली और बारात लेकर आए दूसरे दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया.

अभी तक दर्ज नहीं हुई शिकायत

वहीं, मामले की जानकारी देते हुए चकेरी थाना पुलिस ने बताया कि दुल्हन ने पहले पति के साथ भी जाने से मन कर दिया और वह अपने घर वालों के साथ घर चली गई. पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण में अभी तक किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं आई है. फिलहाल पूरे मामले में चकेरी इलाके में दो दूल्हों के बीच फंसी बारात में दुल्हन किसी के हाथ नहीं गई और अभी तक किसी ने शिकायत भी नहीं दर्ज कराई. बारात लेकर आए दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन के परिजनों से बात करने के बाद शिकायत दर्ज करने की बात कहीं और बारात लेकर वापस चले गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.