Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हरदा में कच्चे मकान की दीवार गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत, मलबे में दबने से गई जान

28

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खेड़ी महमूदाबाद में गुरुवार की रात को एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है, यह घटना रात 10 बजे की है। जब किसान अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था, मवेशी लड़ते हुए अचानक मकान की दीवार से टकरा गए। टक्कर से दीवार गिर गई और किसान मलबे में दब गया था। इस घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, आपको बता दें कि इस हादसे में 28 साल के मजदूर राजेश की मौत हुई है। राजेश खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम दगडकोट का रहने वाला था और पिछले 12 सालों से अपने माता-पिता के साथ रहकर नहलाखेड़ी रोड़ पर राजेंद्र पंवार नाम के व्यक्ति के खेत पर मजदूरी करता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.